Bridal Fashionसाड़ी एक भारतीय परिधान है, जिसे हर महिला पहनना पसंद करती है। चाहे महिलाएं किसी भी उम्र के पड़ाव पर पहुंच जाएं वो साड़ी पहनने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं।खासतौर पर अगर बात की जाए उन लड़कियों की, जिनकी नई-नई शादी हुई है, वो काफी शौक से साड़ी पहनती हैं। ज्यादातर लड़कियों को साड़ी पहनकर सजना और संवरना काफी अच्छा लगता है।

अगर आप भी उन्हीं लड़कियों में शामिल हैं, जो साड़ी पहनना पसंद करती हैं, तो हम आपको साड़ी के कुछ ऐसे प्रकार दिखाने जा रहे हैं, जिसे आप अपने ससुराल में पहन सकती हैं। हर नई दुल्हन के पास इस तरह की साड़ियां जरूर होनी चाहिए, जिसे वो शादी से लेकर पार्टी तक आसानी से पहन सकें। इस तरह की साड़ियां आपको खूबसूरत लुक देंगी। 

बनारसी साड़ी

ज्यादातर लोगों को नई दुल्हनों पर बनारसी साड़ी ही पसंद आती है। ऐसे में आप भी अपने लुक को खूबसूरत बनाने के लिए बनारसी साड़ियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। बनारसी साड़ी ज्यादातर चटक कलरों में ही आती हैं। 

चिकनकारी साड़ी

अगर आपको हल्की साड़ियां पसंद हैं तो लखनऊ की मशहूर चिकनकारी वर्क वाली साड़ी आप कैरी कर सकती हैं। चिकनकारी वर्क की साड़ी पेस्टल रंगों में मिल जाती हैं। ऐसे में ये आजकल की लड़कियों को काफी पसंद भी आती है। 

कांजीवरम सिल्क 

नई दुल्हनों के लिए ये काफी सही विकल्प मानी जाती है। अगर शादी के तुरंत बाद आप किसी के घर जा रही हैं तो कांजीवरम सिल्क की साड़ी पहन सकती हैं। इसके साथ मेचिंग ज्वेलरी पहनकर अपना लुक पूरा करें। 

बॉर्डर वाली साड़ी

आजकल ऐसी साड़ी काफी चलन में भी है। आप चाहें तो पूरी प्लेन साड़ी में हैवी सा बॉर्डर लगवा कर पूरा लुक ही बदल सकती हैं। इस तरह की साड़ी शादी के बाद काफी प्यारा लुक देती है। 

रंग का रखें ध्यान

नई दुल्हनों के ऊपर हमेशा चटक रंग ही अच्छे लगते हैं। ऐसे में कोशिश करें कि आप लाल, पीला हरा ऐसे ही रंग पहनें। अगर आपको पेस्टल रंग पसंद है तो उन्हें भी पहन सकती हैं । 

ज्वेलरी से लुक होगा पूरा

नई दुल्हन को सिर्फ मैचिंग की ज्वेलरी पहनने के साथ-साथ गोल्ड के जेवर भी पहनने चाहिए। इसी के दुल्हन अलग सी दिखाई देती है। गले में मंगलसूत्र को जरूर ही पहनें। इसके साथ ही हाथों में चूड़ियां और पैरों में पायल जरूर पहनें।