अगर आप भी सेना में भर्ती होने का सपना देख रहे है तो, आपके लिए खुशखबरी है। दरअसल, भारतीय सेना ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए भारतीय सेना ने नोटिफिकेशन जारी किया है। खास बात ये है की, इसमें बिना किसी एंट्रेंस एग्जाम के पदों पर सिलेक्शन किया जाएगा। इंजीनियरिंग ग्रेजुएट ही इन पदों के लिए अप्लाई कर सकता है। अगर आप Indian Army Recruitment सेना में पदों के लिए अप्लाई करना चाह रहे है तो, इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें..

9 मई तक कर सकेंगे आवेदन

Indian Army Recruitment | भारतीय सेना ने इसके लिए 140वें टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स (TGC-140) के लिए वैकेंसी निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। भारतीय सेना के इस भर्ती के जरिए कुल 30 पदों पर बहाली की जाएगी, जो भी उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी पाने की ख्वाहिश रखते हैं, तो 9 मई तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।

भारतीय सेना में इन पदों पर निकली भर्ती

कंप्यूटर साइंस – 07 पद,
इलेक्ट्रिकल – 03 पद,
इलेक्ट्रॉनिक्स – 04 पद,
सिविल – 07 पद,
मैकेनिकल – 07 पद,
विविध इंजीनियरिंग स्ट्रीम – 02 पद।

भारतीय सेना में नौकरी पाने की योग्यता

Indian Army Recruitment आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए।

आवेदन करने के लिए आयु सीमा

भारतीय सेना भर्ती 2024 (Indian Army Recruitment) के लिए सिर्फ एक विशेष एज ग्रुप वाले उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते है। अप्लाई के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 20 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष होनी चाहिए।

भारतीय सेना में आवेदन एवं चयन प्रक्रिया

Indian Army Recruitment | अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार https://www.joinindianarmy.nic.in/default.aspx आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकता है। उम्मीदवारों का चयन एसएसबी साक्षात्कार के जरिए होगा। इसके लिए कटऑफ प्रतिशत के आधार पर केवल शॉर्टलिस्ट किए गए योग्य उम्मीदवारों का इंटरव्यू किसी एक चयन केंद्र पर किया जाएगा।

भारतीय सेना में चयन होने पर मिलेगी सैलरी

अगर भारतीय सेना (Indian Army Recruitment) किसी भी उम्मीदवार का चयन होता है

सैलरी के तौर पर निम्नलिखित भुगतान किए जाएंगे :-

लेफ्टिनेंट (लेवल 10) – 56,100 से 1,77,500 रूपये।
कप्तान (स्तर 10बी) – 61,300 से 1,93,900 रूपये।
प्रमुख (स्तर 11) – 69,400 से 2,07,200 रूपये।
लेफ्टेनंट कर्नल (स्तर 12ए) – 1,21,200 से 2,12,400 रूपये।
कर्नल (स्तर 13) – 1,30,600 से 2,15,900 रूपये।
ब्रिगेडियर (स्तर 13ए) – 1,39,600 से 2,17,600 रूपये।
महा सेनापति (स्तर 14) – 1,44,200 से 2,18,200 रूपये।
लेफ्टिनेंट जनरल एचएजी स्केल (स्तर 15) – 1,82,200 से 2,24,100 रूपये।
लेफ्टिनेंट जनरल एचएजी + स्केल (स्तर 16) – 2,05,400 से 2,24,400 रूपये।
वीसीओएएस/सेना कमांडर/लेफ्टिनेंट जनरल NFSG (स्तर 17) – 2,25,000 रूपये (तय) रूपये।
थलसेनाध्यक्ष (स्तर 18) – 2,50,000 रूपये (तय) रूपये।