भारत का 18% योगदान, अमेरिका 11% पर: गवर्नर ने ट्रंप को दिखाया आईना
व्यापार : आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मृत अर्थव्यवस्था के बयान को खारिज करते हुए कहा, भारतीय अर्थव्यवस्था बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वैश्विक वृद्धि में भारत का योगदान अमेरिका से काफी अधिक है।
मल्होत्रा ने मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक का ब्योरा देते हुए बुधवार को कहा, हम वैश्विक वृद्धि में करीब 18 फीसदी योगदान दे रहे हैं। यह करीब 11 फीसदी का योगदान देने वाले अमेरिका से कहीं अधिक है। जहां तक मृत अर्थव्यवस्था की बात है तो, भारतीय जीडीपी के चालू वित्त वर्ष में 6.5 फीसदी की रफ्तार से बढ़ने की उम्मीद है, जबकि अमेरिका की विकास दर 2 फीसदी रहने का अनुमान है। वैश्विक वृद्धि दर तीन फीसदी रह सकती है।
दरअसल, ट्रंप ने रूस से सस्ते कच्चे तेल की खरीद जारी रखने पर नाराजगी जताते हुए भारत को मृत अर्थव्यवस्था बताया था। इस बयान से भारत-अमेरिका संबंधों पर असर पड़ने की आशंकाओं पर गवर्नर ने कहा, अगर भारत को अपनी तेल खरीद रूस के बजाय कहीं और से करने के लिए मजबूर किया गया तो भी उसका घरेलू महंगाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा। अगर जरूरत पड़ी तो सरकार शुल्क में कटौती कर आम लोगों को आसानी से राहत दे सकती है।
दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां? मैटरनिटी लुक्स ने बढ़ाई हलचल
पहलगाम बरसी से पहले सख्त चेतावनी, इंडियन आर्मी का कड़ा रुख
Madhya Pradesh High Court सख्त: इंदौर ट्रैफिक पर मांगा जवाब
मन्नत पूरी, फिर मातम: मंदिर से लौटते समय हादसे में महिला की मौत
Amit Shah का बड़ा बयान: “दीदी को हटाने का समय आ गया”
Tej Pratap Yadav के बयान से मची हलचल, बोले- कभी भी टूट सकती है Rashtriya Janata Dal
DRDO का बड़ा कदम: AI सैटेलाइट ‘प्रज्ञा’ से मजबूत होगी देश की सुरक्षा
मैथ्यू हेडन का कड़ा रुख: 99 रन की हार को बताया 'अस्वीकार्य', बल्लेबाजों की मानसिकता पर उठाए सवाल।
क्रिकेट में अंडरवर्ल्ड की एंट्री: टी20 वर्ल्ड कप में कनाडा की टीम पर फिक्सिंग का आरोप, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने।
गुजरात में 2500 करोड़ का साइबर घोटाला, बैंक अधिकारी समेत 20 गिरफ्तार