यूपी उपचुनाव को लेकर एक्शन में सीएम योगी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रभारी मंत्रियों के साथ बैठकर उपचुनाव की तैयारियों पर जोर दिया। उन्होंने हर एक प्रभारी मंत्री से उनके क्षेत्र के बारे में बात की। सीएम योगी ने साफ निर्देश दिए हैं कि सभी प्रभारी मंत्री अपने-अपने क्षेत्रों का ज्यादा से ज्यादा भ्रमण करें। इस दौरान वह सप्ताह दो दिन अपने क्षेत्रों में रात्रि विश्राम भी करें। यह चुनाव की समाप्ति ना होने तक जारी रहेगा। सीएम योगी ने साफ कहा है कि हमारा फोकस बूथ को मजबूत करना है। कार्यकर्ताओं से संवाद करें, जिससे वह जमीनी हकीकत के बारे में पता लग सके। उत्तर प्रदेश में कटेहरी, मिल्कीपुर, करहल, फूलपुर, मझवां, गाजियाबाद, मीरापुर, कुंदरकी, खैर व कानपुर की सीसामऊ सीट पर उपचुनाव होने हैं। इनमें सपा के पास करहल, कुंदरकी, कटेहरी, मिल्कीपुर व सीसामऊ की सीटें हैं। फूलपुर, खैर व गाजियाबाद की सीट पर भाजपा का कब्जा है। एनडीए की सहयोगी रालोद मीरापुर की व मझवां की सीट पर निषाद पार्टी काबिज है।
रैंप योजना अंतर्गत लघु वनोपज आधारित फूड प्रोसेसिंग प्रशिक्षण सम्पन्न
राहुल गांधी सोमवार को वडोदरा आएंगे, आदिवासी क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर करेंगे संवाद
जहरीले दूध से हड़कंप: आंध्र प्रदेश में 16 मौतें, कई की हालत गंभीर
भारत ने फ्यूल सप्लाई और शिपिंग सुरक्षा पर कड़ा रुख अपनाया, होर्मुज में जहाजों पर 24×7 निगरानी
असम विधानसभा चुनाव: टीएमसी ने दूसरी सूची जारी कर 7 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए
तेल-गैस संकट पर पीएम मोदी कर रहे बड़ी बैठक, होर्मुज के चक्रव्यूह को भेदने के लिए मंत्रियों संग चर्चा
आंगनबाड़ी से प्राथमिक शाला तक सहज प्रवेश की पहल
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक बनाये गए संजय पाण्डेय