सामग्री और स्टेप्स से बनाएं स्वाद में बेहतरीन सिवई
Kimami Sewai Ki Recipe: आज ईद है। यह त्योहार बिना मीठे के अधूरा लगता है और जब बात मिठाई की हो तो किमामी सिवई का नाम सबसे ऊपर आता है। यह पारंपरिक डिश अपने रिच स्वाद और खुशबू के लिए जानी जाती है। अगर आप इस ईद कुछ खास और शाही बनाना चाहते हैं, तो किमामी सिवई एक परफेक्ट रहेगी।
इस ईद अपने घर पर किमामी सिवई बनाकर त्योहार की मिठास को और बढ़ाएं। यह आसान रेसिपी आपके मेहमानों को जरूर पसंद आएगी और आपकी दावत को बना देगी खास और यादगार।
किमामी सिवई बनाने के लिए सामग्री
- 1 कप सेवई
- 1 लीटर फुल क्रीम दूध
- 1/2 कप चीनी
- 2 टेबलस्पून घी
- 8-10 काजू, कटे हुए
- 8-10 बादाम, कटे हुए
- 1 टेबलस्पून किशमिश
- 1/2 टीस्पून इलायची पाउडर
- 1-2 चम्मच खोया (वैकल्पिक)
केसर
Eid Special Recipe: ईद पर मेहमानों को खिलाएं स्पेशल लाल मिर्च कोरमा, उंगलियां चाटते रह जाएंगे!
किमामी सिवई की बनाने की विधि
स्टेप 1- कढ़ाई में घी गर्म करें।सेवई डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें।
स्टेप 2- एक पैन में दूध उबालें। उसे धीमी आंच पर थोड़ा गाढ़ा होने दें।
स्टेप 3- भुनी हुई सेवई को दूध में डालें। 8-10 मिनट तक पकाएं।
स्टेप 4- अब चीनी, इलायची पाउडर और केसर डालें। अच्छी तरह मिलाएं।
स्टेप 5- काजू, बादाम, किशमिश डालकर 5 मिनट और पकाएं। चाहें तो खोया डालकर और रिच बना सकते हैं।
आप इसे गर्म या ठंडी दोनों तरह से सर्व कर सकते हैं। ऊपर से ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करें।
Eid 2026: ईद पर बनाएं स्पंजी दही भल्ले, नोट कर लें मुंह में घुलने वाली आसान रेसिपी
खास टिप्स
- सेवई को ज्यादा न भूनें, वरना स्वाद कड़वा हो सकता है।
- दूध को धीमी आंच पर पकाएं ताकि क्रीमी टेक्सचर मिले।
- शाही स्वाद के लिए थोड़ा गुलाब जल या केवड़ा जल डाल सकते हैं।
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
बिजली उपभोक्ताओं को आवेदन करने की जरूरत नहीं, नई व्यवस्था लागू
EVM और चुनाव प्रक्रिया पर Gaurav Gogoi ने उठाए सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार