हम सभी चाहते हैं कि हमारा परफ्यूम लंबे समय तक चलने वाला हो ताकि हम दिन भर तरोताजा और खुशबूदार महकते रहें। हालांकि, ऐसा होता नहीं है। हम चाहे कितनी भी महंगी परफ्यूम कयों ना खरीद लें पर थोड़े ही समय में हम महसूस करते हैं कि हमारे परफ्यूम की खुशबू का प्रभाव कम हो गया है। इसी को लंबे समय तक बनाए रखने के लिए हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं।

परफ्यूम लगाने की कला में महारत हासिल करने से पहले अपने शरीर को ठीक से समझना जरूरी है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप किस प्रकार के परफ्यूम या बॉडी स्प्रे का उपयोग कर रहे हैं, यदि आप इसे अपने शरीर के कुछ प्रमुख क्षेत्रों पर लगाते हैं, तो यह अधिक समय तक टिके रहने और अच्छी महक देने की संभावना रखता है। 

लंबे समय तक परफ्यूम को टिकाने के लिए टिप्स-

बाल -

अच्छी और लंबे समय तक खुशबू बरकरार रखने के लिए, जहां आप परफ्यूम लगा सकते हैं, वह हैं आपके बाल। स्प्रे को अपने बालों से 10 इंच दूर रखें और परफ्यूम को हल्के से स्प्रे करें। जब आप अपने बालों पर परफ्यूम लगाते हैं, तो हर बार जब आप अपने बालों को पलटते हैं तो खुशबू निकलती है, जिससे आपकी महक खूबसूरत और ताजी हो जाती है।

कानों के पीछे -

परफ्यूम लगाने के लिए आपके कान के पीछे का क्षेत्र या आपकी गर्दन की नस एकदम सही है। यह इवैपोरेशन को रोककर खुशबू को बरकरार रखते हैं। यह एक ऐसा अभ्यास है, जिसे लोग सालों से 'इतर' के साथ करते आ रहे हैं। इससे आपका परफ्यूम लंबे समय तक चल सकती है। अपने कानों के पीछे कुछ परफ्यूम स्प्रे करें, कई बार इसके एक दिन से अधिक समय तक चलने की संभावना होती है।

पल्स पॉइंट्स -

विशेषज्ञों के अनुसार, पल्स पॉइंट्स की गर्माहट परफ्यूम की खुशबू को गर्म करती है और इसे बेहतर तरीके से सूंघने की अनुमति देती है। यह कहना गलत नहीं होगा कि पल्स पॉइंट्स पर परफ्यूम स्प्रे करने से खुशबू बढ़ती है और लंबे समय तक अच्छी महक बनी रहती है। इसलिए, अगर आप चाहते हैं कि आपकी खुशबू लंबे समय तक बनी रहे, तो अपने पल्स पॉइंट्स पर थोड़ा परफ्यूम स्प्रे करना न भूलें।

कोहनी के अंदर -

कोहनी के अंदर का क्षेत्र गर्मी को बढ़ावा धेता है, जिससे सुगंध तेजी से विकसित होती है। यह लगभग वही प्रक्रिया है जो पल्स पॉइंट्स के रूप में अपनाते हैं। गर्मी सुगंध को बढ़ाती है और इसे लॉक कर देती है। इसलिए, अगली बार जब आप परफ्यूम लगाएं, तो अपनी कोहनी के अंदर कुछ स्प्रे करना न भूलें। यह टिप किसी भी बड़े कार्यक्रम में भाग लेने के दौरान काम आ सकती है, जहां आपको दोबारा परफ्यूम इस्तेमाल करने का मौका नहीं मिल पाएगा।

अपने घुटनों के पीछे -

परफ्यूम लगाने के लिए आपके घुटनों के पीछे का नरम हिस्सा एक और बेहतरीन ऑप्शन है। जब आप अपने पैरों को क्रॉस करते हैं, तो घुटनों के पीछे लगी परफ्यूम से खुशबू आएगी, खासकर अगर आप कोई ड्रेस पहनते हैं।