इस आसान रेसिपी से घर पर ही बनाएं गरम मसाला
नई दिल्ली। बाजार में मिलने वाले मसालों में अक्सर मिलावट की बातें सामने आती रही हैं, लेकिन देश की दो बड़ी कंपनियों पर कायम लोगों का सालों पुराना भरोसा भी हिलने लगा है। जी हां, हम यहां एमडीएच और एवरेस्ट के मसालों की बात कर रहे हैं, जिन्हें सिंगापुर और हांगकांग में तो बैन किया ही जा चुका है, साथ ही कुछ अन्य देशों में भी इसपर पाबंदी लगाने की अटकलें सामने आ रही हैं। ऐसे में, आइए आज आपको किचन में इस्तेमाल होने वाले सबसे जरूरी मसाले यानी गरम मसाले को घर पर ही बनाने की सबसे आसान रेसिपी बताते हैं, जिसके बिना किसी भी डिश का जायका अधूरा ही रहता है।
गरम मसाला बनाने के लिए सामग्री
- बड़ी इलायची- 25 ग्राम
- काली मिर्च- 25 ग्राम
- जीरा- 20 ग्राम
- लौंग- 10 ग्राम
- जावित्री- 10 ग्राम
- जायफल- 10 ग्राम
- दालचीनी- 10 ग्राम
- तेजपत्ता- 3-4
गरम मसाला बनाने की विधि
- गरम मसाला पाउडर बनाने के लिए सबसे पहले सभी मसालों अच्छे से साफ कर लीजिए।
- इसके बाद जावित्री और जायफल को छोड़कर अन्य सभी चीजों को एक कढ़ाई में ड्राई रोस्ट कर लीजिए।
- इन्हें धीमी आंच पर तब तक भूनिए जब तक रंग में हल्का अंतर और इन मसालों से महक न आने लगे।
- इसके बाद इन्हें एक बाउल में निकाल लीजिए और अब इसमें जायफल और जावित्री के टुकड़ों को भी मिला दें।
- इसके बाद इन सभी चीजों को एक मिक्सर की मदद से पीस लीजिए।
- बस तैयार है आपका घर पर बना शुद्ध गरम मसाला। इसे एयरटाइट कंटेनर में रखकर एक साल तक आराम से स्टोर कर सकते हैं।
न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के ऊपर ₹600 प्रति क्विंटल बोनस की घोषणा
स्नूकर क्लब बना खूनी मैदान, भोपाल में नाबालिग छात्र पर ताबड़तोड़ हमला
10वीं के छात्र पर सहपाठी का हमला, एक थप्पड़ के विवाद ने लिया खतरनाक मोड़
काला पड़ता भोपाल का बड़ा तालाब, नैचुरल पानी बचाने की कवायद तेज
राज्यसभा चुनाव में तेलंगाना से कांग्रेस को लग सकता है झटका.......केसीआर एक सीट पर दावा करने की तैयारी में
एमपी विधानसभा में मोदी-ट्रंप मुलाकात की गूंज, अमेरिका ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस आक्रामक
रैगिंग के आरोप में 6 छात्रों को तत्काल प्रभाव से निलंबित
Rahul Gandhi के भोपाल दौरे से पहले सियासत तेज