बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है Aloe Vera Oil
एलोवेरा एक औषधीय गुणों से युक्त पौधा है, जिसमें एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुण पाया जाता है,जो कि स्वास्थ्य के लिए कई तरह से लाभदायक होता है। ये बालों की जड़ों को पोषण देकर बालों की ग्रोथ में सहायक होता है और उन्हें जड़ों से मजबूत भी बनाता है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण बालों के स्कैल्प को हेल्दी बनाए रखते हैं और डैंड्रफ को कम करते हैं। इससे बाल जड़ों से सिरे तक मजबूत बने रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एलोवेरा जेल से तैयार एलोवेरा तेल, बालों की सेहत के लिए और अधिक फायदेमंद होते हैं? जी हां! ये सच है कि एलोवेरा तेल, जेल के मुकाबले, बालों के लिए और ज्यादा फायदेमंद होते हैं। तो आइए जानते हैं इसके बारे में।
कैसे फायदेमंद है ऐलोवेरा तेल?
एलोवेरा जेल, बालों को तुरंत नमी प्रदान करता है, वहीं इससे बना तेल का उपयोग बालों को जड़ों से सिरों तक गहराई से पोषण पहुंचाता है। इसके साथ ही एलोवेरा से बना तेल बालों में नमी को लंबे समय तक बनाए रखता है, जिससे बालों को लंबे समय तक प्राकृतिक पोषण मिलता है। ये बालों की फ्रिजीनेस को दूर कर इन्हें सॉफ्ट और शाइनी बनाता है। इतना ही नहीं, ये डैंड्रफ से लड़ने में भी जेल के मुकाबले ज्यादा असरदार होता है।
कैसे बनाएं एलोवेरा जेल से तेल?
सबसे पहले एक कप ताजा एलोवेरा जेल लें।अब एक पैन में आधा कप नारियल या जैतून का तेल डालें और इस तेल को हल्का गर्म करें और फिर उसमें एलोवेरा जेल डालें। इसे धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक पकाएं, जब तक कि जेल तेल में घुल न जाए। एलोवेरा जेल और तेल के अच्छे से आपस में घुलने पर आंच बंद कर दें।अब कुछ देर इसे ठंडा होने दें और फिर छानकर एक बोतल में स्टोर करें।
एलोवेरा तेल लगाने का तरीका
एलोवेरा तेल को बालों और स्कैल्प पर उंगलियों की मदद धीरे धीरे लगाएं और स्कैल्प की हल्की मसाज करें, जिससे तेल बालों की जड़ों तक पहुंच सके। तेल लगे बालों को 1-2 घंटे या रातभर के लिए छोड़ दें। सुबह किसी अच्छे माइल्ड शैम्पू से बाल वॉश कर लें।
ऐलोवेरा के तेल के फायदे
बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है और उन्हें घना बनाता है।
स्कैल्प को हाइड्रेट करता है और डैंड्रफ को कम करता है।
बालों को मुलायम और चमकदार बनाता है।
बालों की उलझनों को दूर कर उन्हें मजबूत बनाता है, जिससे इनके टूटने की संभावना कम होती है।
बिना पार्लर जाए वैलेंटाइन के लिए चमकाएं अपना चेहरा, ये फेस मास्क आएंगे आपके काम
Skin Care For Ramadan: रमजान से पहले कर लें स्किन केयर, ताकि चांद सा चमके चेहरा
इन अभिनेत्रियों से टिप्स लेकर रमजान के महीने में हो सकती हैं तैयार
10 मिनट में घर पर बनाएं रबड़ी मलाई टोस्ट, भुलाए नहीं भूल जाएंगे मुंह में घुल जाने वाला स्वाद
MBA छात्रा मर्डर केस: शक, चाहत और नशे ने पहुंचाया सलाखों के पीछे
India-Bangladesh: 'बीसीसीआई और भारत के साथ बेहतर संबंध चाहते हैं', बांग्लादेश के खेल मंत्री अमीनुल हक का बयान
शाम के नाश्ते के लिए बनाएं वेजिटेबल सैंडविच, स्वाद और सेहत का है बेहतरीन कॉम्बिनेशन
कड़ाही में इस तरीके से बनाएं ढाबा स्टाइल भरवां तंदूरी आलू, उंगलियां चाटते रह जाएंगे सब
शिवाजी महाराज पर आधारित हैं ये फिल्में, इन कलाकारों ने पर्दे पर निभाया उनका किरदार
CG Rajya Sabha Election: छत्तीसगढ़ की 2 राज्यसभा सीटों पर चुनाव, जानें BJP-कांग्रेस से कौन से नाम हैं आगे