एंट्री न मिलने पर दरोगा को युवक ने दी धमकी
नए साल के पहले दिन सोमवार की सुबह से लेकर देर शाम तक शहर की यातायात व्यवस्था ध्वस्त रही। प्रमुख मंदिर स्थलों से लेकर गंगा घाटों की ओर जाने वाले रास्तों से लगायत पर्यटन स्थल सारनाथ और रामनगर किला के आसपास जाम जैसी स्थिति देर रात तक बनी रही। रूट डायवर्जन के बाद भी लोगों को जाम से निजात नहीं मिली। संदहा रिंग रोड से लेकर कैथी और उमरहा स्वर्वेद मंदिर तक जाम की चपेट में रहा। वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर वाहनों की सुस्त चाल रही। दस मिनट का रास्ता तय करने में लोगों को 30 से 40 मिनट लग गए।
काशी विश्वनाथ मंदिर को दर्शन पूजन को आने वाले श्रद्धालुओं के चलते रथयात्रा-गुरुबाग और गिरजाघर चौराहा देर शाम तक जाम की चपेट में रहा। उधर, संकट मोचन मंदिर को जाने वाले मार्गों पर भी जाम रहा। सबसे अधिक जाम तो अस्सी घाट जाने वाले मार्ग पर रहा। लंका-अस्सी मार्ग पर शाम तक जाम लग रहा। वाहनों को निकलवाने में पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए। घाट किनारे पहुंचने वालों की गाड़ियों से नगवा मार्ग पटा रहा। सभी प्राइवेट पार्किंग फुल रहे। सड़क किनारे वाहनों को खड़ा कराकर पार्किंग वसूली गई।
उधर, सारनाथ में भी सबसे अधिक पर्यटकों के पहुंचने से जाम का माहौल रहा। पांडेयपुर-बड़ालालपुर मार्ग पर यातायात जाम के चलते गाड़ियों की रफ्तार सुस्त रही। लंका-सामनेघाट से लेकर रामनगर तक गाड़ियां रेंगती रहीं।
डीएसपी का बेटा हूं, वर्दी उतरवा लूंगा...दरोगा को धमकी
रथयात्रा चौराहे पर सोमवार को वनवे व्यवस्था रही। गुरुबाग से आने वाले वाहनों को रथयात्रा चौराहे को पार नहीं करने दिया गया। इन वाहनों को गुरुद्वारा से कमच्छा गर्ल्स इंटर कालेज से कमच्छा तिराहे से रथयात्रा चौराहे पर निकाला जा रहा था। इस दौरान गुरुबाग की ओर से स्कूटी से पहुंचे युवक को महमूरगंज की तरफ जाना था। ड्यूटी पर लगे दरोगा ने युवक को रोक लिया और कमच्छा होकर आने को कहा, इस पर युवक ने दरोगा से कहा कि जानते नहीं है हो, डीएसपी का बेटा हूं, वर्दी उतरवा लूंगा। इस पर दरोगा ने भी कहा कि उच्चाधिकारियों का आदेश है किसी को भी जाने नहीं दूंगा। अंत: दरोगा ने युवक को जाने नहीं दिया, बल्कि स्कूटी की फोटो भी अपने मोबाइल में कैद कर ली।
2027 पर नजर: ब्राह्मणों को साधने में जुटी बसपा, सोशल इंजीनियरिंग का नया दांव
होली पर प्रदेश में नहीं कटेगी बिजली, निजीकरण के विरोध में आज रणनीति बैठक
'हम सब दुआ कर रहे हैं', आमिर खान ने दी सलमान के पिता सलीम की हेल्थ अपडेट; देखें वीडियो
फरवरी में ही चढ़ा पारा, प्रदेश का सबसे गर्म जिला बना चौंकाने वाला नाम
लंदन से LLM और ऐसी करतूत! गर्लफ्रेंड का इंटरव्यू रुकवाने के लिए गुरुग्राम की पॉश बिल्डिंग को बम से उड़ाने की दी धमकी
कत्ल के बाद पनीर-मिठाई लेकर घर पहुंचा अक्षत, ‘नीले ड्रम कांड’ में चौंकाने वाला खुलासा
Amit Shah का फिटनेस सीक्रेट: ब्लैक कॉफी और सादा भोजन
Indian Railways: होली पर अब घर जाना हुआ आसान, भोपाल से इन जिलों के लिए चलेंगी 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
Naxal Surrender: नक्सलवाद को एक और बड़ा झटका, कांकेर में DVCM मासे बारसा ने हथियारों के साथ किया सरेंडर
‘हल्के-फुल्के रोल करना चाहती हूं’, तापसी पन्नू ने टाइपकास्ट किए जाने पर उठाए सवाल; कहा- धारणा तोड़नी पड़ती है