येदियुरप्पा पर नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न करने का लगाया आरोप
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा पर एक नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया गया है। यह आरोप नाबालिग की मां ने पॉक्सो एक्ट के तहत शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में कर्नाटक हाई कोर्ट ने सीआईडी द्वारा पूर्व सीएम की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी। कोर्ट के इस फैसले पर बीएस येदियुरप्पा के बेटे और कर्नाटक के भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि न्याय के मंदिर में सच्चाई की जीत होगी। अदालत ने येदियुरप्पा को सीआईडी के समक्ष पेश होने के लिए 17 जून को पेश होने का निर्देश दिया है।
हाई कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता बीवाई विजयेंद्र ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया। उन्होंने कहा, "कर्नाटक के लोगों का आशीर्वाद रंग लाई। राजनीतिक साजिशें हमेशा येदियुरप्पा का पीछा करती रही हैं। बिना हिम्मत हारे, न्याय के रास्ते पर चलकर जीत हासिल करेंगे' उन्होंने आगे कहा, "येदियुरप्पा जांच से मुंह मोड़ने वालों में से नहीं हैं। यह हमारा विश्वास है कि आने वाले दिनों में न्याय के मंदिर में सत्य की जीत होगी।"
बंगलूरू की एक अदालत ने गुरुवार को येदियुरप्पा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। बुधवार को पूछताछ के लिए उपस्थित नहीं होने पर सीआईडी ने येदियुरप्पा के खिलाफ वारंट की मांग करते हुए फर्स्ट फास्ट ट्रैक कोर्ट का रुख किया। येदियुरप्पा ने जांच में शामिल होने के लिए समय मांगा था। पुलिस के अनुसार, येदियुरप्पा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354ए और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नई रणनीति, आदिवासी क्षेत्रों में धार्मिक-सामाजिक समीकरण साधने की कोशिश
स्टार्क-हेजलवुड IPL के शुरुआती मैचों से बाहर, टीमों को बड़ा झटका
अनिल अंबानी से दूसरे दिन भी CBI की पूछताछ, ₹2929 करोड़ घोटाले की जांच तेज
रामगोपाल वर्मा का बॉलीवुड पर निशाना, ‘धुरंधर 2’ को बताया डरावनी फिल्म
‘जितने चमड़े हैं, उधेड़े जाएंगे…’: रामेश्वर शर्मा का विवादित बयान
उत्तराखंड सरकार में लंबे समय बाद मंत्रिमंडल का विस्तार 5 कैबिनेट मंत्री बने
ईरान युद्ध के बीच कच्चा तेल उछला, $150 के पार पहुंचा भाव
शक्ति अवार्ड 2026 सम्पन्न, नारी शक्ति का हुआ भव्य सम्मान
दिग्विजय सिंह बन सकते हैं राज्यसभा उम्मीदवार, जीतू पटवारी ने किया किनारा