यशस्वी जायसवाल ने दिखाया गुस्सा....
नई दिल्ली। इंग्लैंड लायंस और इंडिया-ए के बीच दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट मैच खेला जा रहा है। मैच में भारतीय टीम के कुछ प्रमुख खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। पहली पारी में यशस्वी जायसवाल 17 रन बनाकर आउट हुए। जायसवाल को अंपायर ने एलबीडब्ल्यू आउट दिया। वह इस फैसले से नाराज दिखे।
अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला नॉर्थेम्प्टन के मैदान पर 6 जून से खेला जा रहा है। इंडिया-ए पहले बल्लेबाजी कर रही है। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 7 विकेट के नुकसान पर 319 रन बना लिए थे।
राहुल का शतक, जुरेल का अर्धशतक
पहले दिन जहां केएल राहुल ने शतकीय पारी खेली तो वहीं, ध्रुव जुरेल ने भी कमाल का एक और अर्धशतक जड़ा। जुरेल ने इस सीरीज का लगातार तीसरा अर्धशतक जड़ा। वहीं, करुण नायर ने भी 40 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली।
हालांकि, सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने निराश किया। वह मात्र 17 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अंपायर द्वारा एलबीडब्ल्यू आउट दिए जाने के फैसले पर नाराजगी भी जाहिर की। वह काफी देर तक क्रीज पर ही खड़े रहे।
नाराज दिखे यशस्वी जायसवाल
ओपनिंग करने यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की जोड़ी मैदान पर आई थी। दोनों ने शुरुआती ओवर्स में संभलकर खेला, जिसमें जायसवाल 26 गेंद का सामना करने के बाद 2 चौके लगाकर 17 रन बनाने के बाद क्रिस वोक्स की गेंद पर आउट हो गए।
अंपायर ने जब जायसवाल को आउट करार दिया तो उसके बाद वह इस फैसले को लेकर काफी गुस्से में नजर आए जिसमें थोड़ी देर के लिए अपनी जगह पर खड़े होकर अंपायर को घूरते रहे और कुछ देर तक वह ऐसे ही खड़े रहने के बाद गुस्से में पवेलियन की तरफ मुड़कर फिर चले गए। इसका वीडियो वायरल हो गया है।
18 दिवसीय सर्विस ऑन व्हील्स अभियान बना जनसेवा की मिसाल, हजारों दिव्यांगजन एवं वृद्धजन लाभान्वित
हरिद्वार में अमित शाह का दौरा, सियासी हलचल तेज़
होली के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश पुलिस की गुम/चोरी के मोबाइलों की बरामदगी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
प्रकृति संरक्षण और सामाजिक समरसता का संदेश देता है होली का पर्व : मंत्री केदार कश्यप
इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता
स्वस्थ प्रदेश ही समृद्ध प्रदेश की है आधारशिला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
रंगों में घुले प्रेम और सौहार्द का त्योहार है होली : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दी होली की शुभकामनाएँ
90 वर्षीय चाका बाई पुनः सुन सकती है जीवन की मधुर ध्वनि
मऊगंज के डायल 112 हीरोज