दुनिया के सबसे दमदार बॉडीबिल्डर "Golem" की हार्ट-अटैक से मौत
'दुनिया के सबसे ताकतवर बॉडीबिल्डर' के नाम से मशहूर इलिया 'गोलेम' येफिमचिक का 36 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने के बाद निधन हो गया। दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें 6 सितंबर को अस्पताल ले जाया गया था, जहां वह कोमा में चले गए थे। कुछ दिनों बाद 11 सितंबर को उनकी मौत हो गई। स्थानीय मीडिया के हवाले से बताया कि हार्ट अटैक आने के बाद एंबुलेंस के आने का इंतजार करते हुए उनकी पत्नी एना ने छाती को कम्प्रेस भी किया था। बाद में उन्हें हेलीकॉप्टर से अस्पताल ले जाया गया।
एना का दिल छूने वाला बयान
एना ने स्थानीय मीडिया को बताया, 'मैंने इस पूरे समय प्रार्थना करती रही। मैंने हर दिन उनके साथ बिताया। उनका दिल दो दिनों तक धड़का, लेकिन डॉक्टर ने मुझे एक भयानक खबर दी कि उनके दिमाग ने काम करना बंद कर दिया था। मैं संवेदना व्यक्त करने के लिए सभी का शुक्रिया अदा करती हूं। यह महसूस करना दिल को छू लेने वाली है कि मैं इस दुनिया में अकेली नहीं रह गई हूं। इतने सारे लोगों से मुझे मदद और समर्थन मिल रहा है।'
"द म्यूटेंट": बेलारूसी बॉडीबिल्डर की सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग
इलिया ने कभी भी किसी प्रोफेशनल टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लिया, लेकिन इस बेलारूसी बॉडी बिल्डर की सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा था। उन्होंने नियमित रूप से अपने फैंस के साथ वीडियो साझा किए। उन्हें 'द म्यूटेंट' उपनाम भी मिला। जानकारी के मुताबिक, इलिया दिन में सात बार खाना खाते थे और अपने शरीर को बनाए रखने के लिए 16,500 कैलोरी से कंज्यूम करते थे। इसमें 2.5 किलोग्राम स्टेक और सुशी के 108 टुकड़े शामिल थे। उनका वजन 340 पाउंड था और वह 6 फीट एक इंच लंबे थे। आउटलेट के अनुसार उनकी छाती 61 इंच और उनके बाइसेप्स 25 इंच मापी गई थी।
स्कूल में 70 किलो वजन
कथित तौर पर स्कूल में उनका वजन सिर्फ 70 किलो था और वह पुश-अप्स नहीं कर सकते थे। हालांकि, वह अर्नोल्ड श्वार्जनेगर और सिल्वेस्टर स्टेलोन से प्रेरित थे और उन्होंने अपने शारीरिक विकास पर काम करने का फैसला किया। उन्होंने बताया था, 'मेरा परिवर्तन वर्षों के कठिन प्रशिक्षण और अनुशासन का परिणाम है। इन्हें मैंने व्यायाम, शरीर विज्ञान और पोषण की समझ के साथ बनाया था। मेरा मिशन लोगों में एक कार्य नैतिकता स्थापित करना है ताकि वे अपने डर को दूर कर सकें।' इलिया चेक गणराज्य, दुबई और अमेरिका में रहते थे।
Jonny Bairstow: इंग्लैंड लायंस नहीं, परिवार के साथ दुबई में फंसे बेयरस्टो? सुरक्षा को लेकर जताई चिंता, जानें
जबलपुर का सबसे लंबा फ्लाईओवर बना बर्थडे पार्टी और रील्स का अड्डा
Ambikapur में कलयुगी बेटे ने पिता की हत्या, इलाके में दहशत
T20 WC Knockout Stats: टी20 विश्वकप के नॉकआउट में किसके नाम सर्वाधिक रन-विकेट, किसने लगाए सबसे ज्यादा छक्के?
जल जीवन मिशन को नई रफ्तार, केंद्र से 8 हजार करोड़ की उम्मीद; 1.15 करोड़ घरों तक नल-जल लक्ष्य
विजय और रश्मिका ने शादी के बाद किया बड़ा ऐलान, गांव के बच्चों के लिए की छात्रवृत्ति की घोषणा
'सैयारा' के बाद अहान पांडे को झेलनी पड़ी थी काफी मुश्किलें, एक्टर ने किया खुलासा; कहा- ‘शरीर पूरी तरह जीरो
‘पंचायत’ फेम इस एक्टर को नहीं पहचान पाएंगे आप, ‘डालिंब’ का फर्स्ट लुक देखकर फैंस के उड़े होश
भारतीय नाविकों की मौत के बाद डीजी शिपिंग ने जारी की एडवाइजरी, सतर्कता बरतने के दिए निर्देश