श्रमिकों के वेतनवृद्धि में देरी से बढ़ी नाराजगी
भोपाल । मध्य प्रदेश में दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों को नए वेतन आदेशों का इंतजार है। मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच ने इस मामले में श्रम आयुक्त को पत्र लिखकर तत्काल आदेश जारी करने की मांग की है। मंच के प्रदेश अध्यक्ष अशोक पांडे के अनुसार, 1 अप्रैल 2024 को मुख्यमंत्री ने श्रमिकों के वेतन में 2,225 रुपए की वृद्धि की घोषणा की थी और इसके आदेश भी जारी किए गए थे।
इंदौर हाईकोर्ट के स्थगन आदेश के बाद श्रम विभाग ने पुराने वेतन पर लौटने के निर्देश दे दिए थे। महत्वपूर्ण मोड़ तब आया जब इंदौर हाईकोर्ट ने 3 दिसंबर 2024 को वेतनवृद्धि के 1 अप्रैल 2024 को जारी किए गए आदेश को सही माना और पुन: उसी के अनुसार वेतन आदेश जारी करने के निर्देश दिए। लेकिन श्रम विभाग की ओर से अभी तक कोई नया आदेश जारी नहीं किया गया है।
कोर्ट के आदेश को दो महीना बीत जाने के बाद भी श्रमिकों को एरियर सहित बढ़ा हुआ वेतन नहीं मिल रहा है। इससे प्रदेश के लाखों दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों को पुरानी दर पर ही वेतन लेना पड़ रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारी मंच ने मांग की है कि श्रम विभाग जल्द से जल्द नए वेतन आदेश जारी करे ताकि श्रमिकों को उनका वाजिब हक मिल सके।
एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: बाबा विश्वनाथ की नगरी में सीएम मोहन यादव, मंदिर परिसर में की बैठक
बंगाल चुनाव: भवानीपुर बनी हॉट सीट, बीजेपी ने तैयार किया चक्रव्यूह
IPL 2026 में पहले ही मैच में चेन्नई की कमजोरियां उजागर, बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों फ्लॉप
बस्तर नक्सल मुक्त, सरेंडर नक्सलियों के चुनाव लड़ने पर मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिया बड़ा बयान
IPL 2026 में मुंबई होटल में ब्रिटिश इंजीनियर की मौत, कमरे में बेहोश पाए गए
मध्य प्रदेश में टीईटी विवाद तेज, 12 शिक्षक संगठन मिलकर करेंगे प्रदेशव्यापी आंदोलन
देहरादून फायरिंग और रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी हत्या मामला: चार आरोपी गिरफ्तार, चार फरार, बार बंद
मघड़ा मंदिर हादसा: सीएम नीतीश कुमार ने जताया दुख, 6-6 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान
जबलपुर-चांदाफोर्ट ट्रेन यात्रियों को नहीं आई पसंद, खाली जा रहे जनरल कोच
प्रदेश के टॉप और उभरते खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लगने की उम्मीद