सर्दी ने दिल्ली-NCR में बढ़ाई मुश्किलें, यूपी में घने कोहरे का अलर्ट
देश भर के कई राज्यों में ठंड आ गई है, उत्तर भारत में तापमान में धीरे-धीरे गिरावट देखने को मिल रही है। जिसके साथ ही सर्दी भी बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों में उत्तर पश्चिम, पूर्वी, पश्चिमी और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है।
वहीं अगर दिल्ली की बात करें तो दिल्ली में सुबह-शाम हल्की-हल्की धुंध और स्मॉग के साथ हल्की-हल्की ठंड का एहसास होने लगा है। लेकिन दिन के वक्त हल्की-हल्की गर्मी अभी भी महसूस की जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 25 नवंबर के बाद दिल्ली में ठंड बढ़ने की संभावना है।
आज और कल कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, 16 नवंबर से 17 नवंबर तक उत्तर भारत के कुछ इलाकों में आसमान साफ रहने की उम्मीद है, कुछ इलाकों में हल्के से मध्यम घना कोहरा देखने को मिल सकता है। इसके बाद 18 नवंबर में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश में आज मैदानी इलाकों में कोहरा रहने की संभावना है। साथ ही मध्य पर्वतीय इलाको में भी कोहरा रह सकता है। वहीं ऊंचे पहाड़ी इलाकों में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी भी हो सकती है।
यूपी में आज घने कोहरे का येलो अलर्ट
17 तारीख की सुबह तक पंजाब, हरियाणा, बिहार के कुछ इलाकों में रात/ सुबह के समय घने से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। अगर यूपी के मौसम की बात करें तो यूपी में आज तापमान में न्यूनतम गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार आज पश्चिमी यूपी के कई जिलों में और पूर्वी यूपी के तराई क्षेत्रों में देर रात या सुबह के समय घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। कई जिलों में रात का पारा कम होकर 15 डिग्री तक पहुंच गया है ।
17 नवंबर की सुबह तक बिहार के कुछ इलाकों में रात/सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा और 18 नवंबर की सुबह तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। केरल और तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई।
महाराष्ट्र के मुंबई और उपनगरीय इलाकों में बेमौसम गर्मी का प्रकोप जारी है। पिछले 24 घंटों में तापमान में कोई गिरावट नहीं देखी गई और यह प्रवृत्ति अगले दिन भी जारी रहने की संभावना है।
पुणे में राज्य का सबसे कम तापमान
वर्तमान मौसम बंगाल की खाड़ी के ऊपर हाल के चक्रवाती बदलाव के साथ मिलकर चल रही ला नीना घटना से आकार ले रहा है। इससे राज्य में दिन के समय गर्मी और रातों में अधिक ठंड होगी। कल रात, 15°C पर, पुणे में राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, जिससे आने वाले ठंडे दिनों का संकेत मिल रहा है।
10 मिनट में बनाएं ऐसा डिनर, उंगलियां चाटते रह जाएंगे
‘बदलते भारत की झलक’—सीएम योगी ने जेवर एयरपोर्ट को बताया विकास का प्रतीक
पोहा बनाने की आसान ट्रिक, हर दाना रहेगा अलग
16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बंद, इंडोनेशिया सरकार का फैसला
अमेरिका-इस्राइल के हमले में ईरान की शीर्ष लीडरशिप को भारी झटका
Narendra Modi के कार्यक्रम में 5-स्तरीय सुरक्षा, 7000 जवान तैनात
होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ी सतर्कता, भारतीय नौसेना ने संभाली कमान
पाकिस्तान को राहत पैकेज, IMF से 1.2 अरब डॉलर फंड पर बनी बात
अफवाहों पर विराम: Hindustan Petroleum Corporation Limited बोली—देश में ईंधन की कोई कमी नहीं
West Asia तनाव का असर, GDP और महंगाई पर बढ़ेगा दबाव