दिल्ली बनाम केकेआर मैच में मौसम होगा बेईमान?
आईपीएल 2024 में लगातार दो जीत दर्ज कर चुकी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम अपने अगले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स से दो-दो हाथ करती हुई नजर आएगी। दिल्ली ने चेन्नई को पटखनी देते हुए इस सीजन की पहली जीत का स्वाद चख लिया है। केकेआर के लिए अब तक टूर्नामेंट में सबकुछ एकदम सही घटा है। दोनों टीमों के बीच यह रोमांचक मैच विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। आइए आपको बताते हैं कैसा रहेगा विशाखापट्टनम में मौसम का हाल।
कैसा रहेगा विशाखापट्टनम में मौसम का हाल?
दिल्ली और केकेआर (DC vs KKR) के बीच आईपीएल 2024 का 16वां मैच विशाखापट्टनम के वाई एस राजाशेखरा रेड्डी एसीए वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। विशाखापट्टनम में मैच वाले दिन यानी बुधवार को बारिश होने की संभावना ना के बराबर है। दिन के समय में तापमान 33 डिग्री रहेगा। वहीं शाम के वक्त तापमान 29 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। हालांकि, प्लेयर्स को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
दमदार फॉर्म में केकेआर
कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन आईपीएल 2024 में कमाल का रहा है। आरसीबी के खिलाफ आखिरी मैच में सुनील नरेन ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया था। वहीं, फिल सॉल्ट भी टीम को दमदार शुरुआत देने में सफल रहे हैं। श्रेयस अय्यर का फॉर्म में लौटना टीम के लिए राहत भरी खबर है। आंद्रे रसेल बल्ले और गेंद दोनों से अब तक कारगर नजर आए हैं। वहीं, हर्षित राणा ने अपनी बॉलिंग से खासा प्रभावित किया है।
दिल्ली ने चख लिया है पहली जीत का स्वाद
दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2024 में पहली जीत का स्वाद चख लिया है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में दिल्ली का प्रदर्शन जोरदार रहा था। बल्लेबाजी में डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ और खुद कप्तान ऋषभ पंत ने धमाकेदार प्रदर्शन किया था। वहीं, गेंदबाजी में खलील अहमद और मुकेश कुमार ने मिलकर 5 विकेट झटके थे।
India-US Trade Deal: 'रूस के साथ रिश्ते पर नहीं होगा असर' अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर बोले रक्षा सचिव
Viral Video: करण औजला के कॉन्सर्ट में हंगामा! VIP लाउंज में चले लात-घूंसे, देखें वायरल वीडियो
इस्राइल-ईरान तनाव के बीच परिवार से मिलने दुबई पहुंचे विष्णु मांचू, शेयर किया मिसाइल का वीडियो
इस्राइल-ईरान की जंग शुरू होने के बाद 'सिकंदर' के संगीतकार ने उठाया बड़ा कदम, बाल-बाल बचे संतोष नारायणन
इस्राइल-ईरान जंग के बीच दुबई में फंसा KRK का परिवार; एक्टर ने जताई चिंता, कहा- 'जागकर काटी पूरी रात'
करण औजला ने दिल्ली से धमाकेदार अंदाज में किया 'के-पॉप कल्चर इंडिया टूर' का आगाज, फैंस से खचाखच भरा स्टेडियम
लंदन में सड़क हादसे का शिकार ब्रिटिश-भारतीय सिंगर मनजीत सिंह राल; अस्पताल में भर्ती