RR ने क्यों पहली Pink Jersey RCB के खिलाफ
नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के 19वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से है। शनिवार शाम जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में दोनों टीमें एक-दूसरे से भिड़ रही हैं। हालांकि, रॉयल्स बेंगलुरु टीम के खिलाफ मुकाबले के लिए एक नई किट में नजर आई।
वहीं, राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मैच देखने के लिए राजस्थान रॉयल्स फॉउंडेशन ने ग्रामीण इलाकों में उत्कृष्ट काम करने वाली महिलाओं को आमंत्रित किया है।
मैच की पूर्व संध्या पर राजस्थान रॉयल्स ने घोषणा की थी कि वह अपना 'पिंक प्रॉमिस' निभाएंगे। ग्रामीण राजस्थान में सशक्त महिलाओं को अपना समर्थन दिखाने के लिए मेजबान आरआर इस मुकाबले के लिए गुलाबी जर्सी पहन रहे हैं। यह राजस्थान की महिलाओं के लिए हमारा पिंक वादा है।
महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का प्रयास
दरअसल, राजस्थान रॉयल्स फाउंडेशन का एक उद्देश्य है जिसे 'औरत है तो भारत है' नाम दिया गया है। इसके तहत टिकटों और जर्सी से जो आमदनी होती है, उसमें से डोनेशन दिया जाता है। पिंकी प्रॉमिस के तहत यह बताने का प्रयास किया गया है कि अगर एक औरत आगे बढ़ेगी, तो भारत आगे बढ़ेगा।
ग्रामीण इलाकों को रौशन करने का प्रयास
गौरतलब हो कि राजस्थान टीम 'पिंक प्रॉमिस' पहल के जरिए देश की सभी सशक्त महिलाओं का सम्मान करने की खातिर इस जर्सी को पहनी है। इस पहल के जरिए ग्रामीण इलाकों में सोलर एनर्जी को बढ़ावा देना है। इस मैच में जितने भी सिक्स लगेंगे उसके बदले राजस्थान के ग्रामीण इलाकों में सौर उर्जा लगाए जाएंगे। मैच के दौरान लगने वाले एक सिक्स के बदले राजस्थान के गांवों के 6 घरों में सोलर पैनल लगाया जाएगा।
ममता ने राज्यसभा के लिए चुना बंगाल की मशहूर टॉली क्वीन...........जाने कौन हैं ये
एलओसी पार से पुंछ में घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, भारतीय सेना ने फायरिंग कर खदेड़ दिया
PAK vs SL: टी20 विश्वकप से बाहर होने के बाद सलमान आगा का नया बहाना! क्या बोले पाकिस्तान टीम के कप्तान? जानें
ZIM vs SA Playing-11: टी20 में द. अफ्रीका पर पहली जीत दर्ज कर पाएगा जिम्बाब्वे? मार्करम की टीम का पलड़ा भारी
Alyssa Healy: टीम इंडिया ने हीली को क्यों दिया 'गार्ड ऑफ ऑनर'? अपने आखिरी ODI में खेली 158 रन की ऐतिहासिक पारी
भारत-वेस्टइंडीज टी20: किसके नाम सर्वाधिक रन-विकेट? किसी कैरिबियाई ने नहीं, इस भारतीय ने जड़े सबसे ज्यादा छक्के
India-US Trade Deal: 'रूस के साथ रिश्ते पर नहीं होगा असर' अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर बोले रक्षा सचिव
Viral Video: करण औजला के कॉन्सर्ट में हंगामा! VIP लाउंज में चले लात-घूंसे, देखें वायरल वीडियो
इस्राइल-ईरान तनाव के बीच परिवार से मिलने दुबई पहुंचे विष्णु मांचू, शेयर किया मिसाइल का वीडियो
इस्राइल-ईरान की जंग शुरू होने के बाद 'सिकंदर' के संगीतकार ने उठाया बड़ा कदम, बाल-बाल बचे संतोष नारायणन