सोनमर्ग में बर्फबारी से सफेद चादर बिछी
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में मौसम की पहली बर्फबारी से पर्यटकों के चेहरे खिल उठे हैं। वहीं अचानक हुए हिमपात से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि सोनमर्ग में बर्फबारी से हर ओर सफेद चादर बिछ गई है। कारगिल में जोजिला पास पर भी भारी बर्फबारी हुई है जिसके चलते वाहनों का आवागमन बाधित हुआ है। रातभर बर्फ हटाने का अभियान युद्ध स्तर पर जारी रहा। सूत्रों ने बताया कि बांदीपोरा में कई पर्यटकों के वाहन रास्ते में फंस गये थे जिसके चलते उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। बीआरओ टीम के अधिकारियों ने बर्फ हटाने के लिए अभियान चलाया है और सभी मार्ग खुल गए हैं। सोनमर्ग में कई घोड़ा मालिकों ने बताया कि पर्यटकों के आने से स्थानीय लोगों की कमाई में काफी मदद मिली है। उन्होंने कहा कि बर्फबारी की खबर सुन कर संभव है कि पर्यटक पहले ही आना शुरू कर दें जो हमारे लिये अच्छा है।
क्या खुद को अच्छी मां नहीं मानतीं Alia Bhatt? सद्गुरु से मांगी सलाह
‘मैं बोलने से नहीं डरती’—रीत पड्डा का ट्रोल्स को करारा जवाब
रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ सार्वजनिक जगह पर नजर आए आमिर अली
अमित शाह आज पेश करेंगे TMC के खिलाफ भाजपा का ‘अभियोगनामा’, 15 साल के आरोपों का खुलासा
कांग्रेस ने नेपाल के नवनिर्वाचित पीएम बालेंद्र शाह को दी बधाई, कर्नाटक नीति पर भी हलचल
गोवा नाइटक्लब अग्निकांड: लूथरा भाइयों को कोर्ट से बड़ा झटका, अग्रिम जमानत खारिज
मिशन पुडुचेरी: पीएम मोदी का ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ अभियान में बड़ा संबोधन
राजकोषीय घाटा पाटने की तैयारी, सरकार 8.2 लाख करोड़ उधार लेगी
लखनऊ दुनिया का 58वां सबसे प्रदूषित शहर बना
बेटे के मुंडन के लिए पैसे नहीं जुट पाए, मां ने फंदा लगाकर की आत्महत्या