60 कॉलोनियों में नहीं पहुंचेगा पानी, इंदौर में संकट से बढ़ी लोगों की परेशानी
Indore Water Crisis :मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के भागीरथपुरा में हुई 35 मौतों का मामला अभी थमा भी नहीं था कि अब शहर में जल संकट की स्थिति ने लाखों शहरवासियों को परेशान कर दिया है। शुक्रवार के बाद आज यानी शनिवार को भी जल संकट बरकरार रहेगा। नर्मदा परियोजना के तीसरे चरण के तहत जलूद में 1200 एमएम की मुख्य पाइपलाइन बदलने, सोलर प्लांट के कार्यों और राजीव गांधी चौराहे पर 1100 एमएम लाइन के लीकेज सुधारने के चलते 20 फरवरी की सुबह से बंद किए गए पंपों को आज भी शहर के बड़े इलाके के लिए नहीं खोला जाएगा। इससे करीब करीब लाखों लोग प्रभावित होंगे।
नर्मदा तीसरे चरण के पंप बंद रहने से शनिवार, 21 फरवरी को सुबह 60 टंकियों से होने वाली जलापूर्ति ठप रहेगी। इस कारण संबंधित क्षेत्रों के निवासियों को पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ेगा।
इन 60 टंकियों से जलापूर्ति रहेगी बाधित
-प्रमुख योजनाएं: स्कीम 54, स्कीम 59, स्कीम 71, स्कीम 74, स्कीम 78 (स्लाइस 1 व 2), स्कीम 94, स्कीम 113, स्कीम 114 (पार्ट 1 व 2) और स्कीम 136।
-मध्य एवं उत्तर इंदौर: एमआईजी, तुकोगंज, यशवंत क्लब, एमवायएच, पीडब्ल्यूडी, सीपी शेखर नगर, पागनिसपागा, गाड़ी अड्डा, स्नेह नगर, खातीवाला और काटन अड्डा।
-पूर्वी इंदौर और विजयनगर: खजराना, महालक्ष्मी नगर, सुखलिया, वीणा नगर, लवकुश विहार, बर्फानी धाम, बजरंग नगर, नंदा नगर (नई, पुरानी और रोड नं. 13) और जनता क्वार्टर।
सेल्फी लेते समय नाव से गिरकर डीयू के पूर्व छात्र की मौत
छोटी नावों पर रोक, लेकिन बड़ी नावों की जांच तक नहीं
यूपी में CM फेलो को सरकारी नौकरियों में उम्र में मिलेगी छूट
Amit Shah आज करेंगे बंगाल के नए BJP मुख्यमंत्री का ऐलान
यूपी स्वास्थ्य विभाग में बड़ी कार्रवाई, 17 डॉक्टरों पर विभागीय जांच
पाकिस्तान कनेक्शन की जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां
Vishnu Deo Sai आज बंगाल दौरे पर, नई BJP सरकार के शपथ समारोह में होंगे शामिल
Vijay की एंट्री से बढ़ा सियासी रोमांच, भाजपा-कांग्रेस की बढ़ी टेंशन
आयकर इंस्पेक्टर आत्महत्या मामले में परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
15 करोड़ की लागत से चमका Sanchi Railway Station, यात्रियों को मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं