रसिख का शानदार स्पेल बेअसर? हेजलवुड को POTM चुने जाने पर विवाद
आईपीएल 2026 का 23वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में बुधवार को खेला गया। आरसीबी ने यह मुकाबला पांच विकेट से जीतकर अंकतालिका में पहला स्थान हासिल किया। आरसीबी की जीत में गेंदबाजों की भूमिका अहम रही, जिसमें प्रमुख नाम रसिख सलाम डार का रहा, लेकिन रसिख को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार नहीं दिया गया। आकाश चोपड़ा ने इस फैसले पर सवाल उठाए हैं।
बेंगलुरु के गेंदबाजों का प्रदर्शन
आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, जिसे टीम के गेंदबाजों ने सही साबित किया। आरसीबी ने एलएसजी की पारी को 20 ओवर में 146 रन पर समेट दिया। आरसीबी की तरफ से सभी गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की, लेकिन सबसे सफल दाएं हाथ के मध्यम गति के तेज गेंदबाज रसिख सलाम डार रहे। डार ने चार ओवर में 24 रन देकर चार विकेट लिए। इसके अलावा, भुवनेश्वर कुमार ने चार ओवर में 27 रन देकर तीन, क्रुणाल पांड्या ने चार ओवर में 38 रन देकर दो, और जोश हेजलवुड ने चार ओवर में 20 रन देकर एक विकेट लिया। आरसीबी 15.1 ओवर में पांच विकेट पर 149 रन बनाकर मैच पांच विकेट से जीत लिया।
रसिख की जगह हेजलवुड प्लेयर ऑफ द मैच क्यों?
माना जा रहा था कि मैच के बाद रसिख सलाम डार तो प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिलेगा, लेकिन सभी को चौंकाते हुए यह खिताब तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को दे दिया गया। यह फैसला सभी के परे था, क्योंकि डार की इकॉनमी भी अच्छी थी और विकेट भी हेजलवुड से तीन ज्यादा थे। टी20 में दोनों की अहमियत है। इसलिए डार को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार न मिलना अटपटा फैसला है। मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस मुद्दे को उठाया है और फैसले को निराशाजनक बताया है।
आकाश ने कहा- बच्चे के साथ अन्याय
आकाश ने लिखा, 'आरसीबी-एलएसजी मैच में रसिख सलाम को प्लेयर ऑफ द मैच क्यों नहीं दिया गया। यह बच्चे के साथ अन्याय है।' दरअसल, आकाश चोपड़ा यह कहना चाहते थे कि रसिख जैसे युवा खिलाड़ी को अगर बेहतर प्रदर्शन का इनाम नहीं मिलेगा तो इससे कहीं न कहीं उनका उत्साह कम होगा।
PF खाताधारकों के लिए बड़ी राहत, EPFO ने ट्रांसफर किया ब्याज; जानें बैलेंस चेक करने का तरीका
मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव, क्या कच्चे तेल की राजनीति है असली कारण?
'वायुसेना लगाना समाधान नहीं', NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिखाया आईना
भारत-जिम्बाब्वे दूसरा टी20 मैच, टाइमिंग से लेकर लाइव टेलीकास्ट तक सब कुछ जानें
पाकिस्तान की डूबती अर्थव्यवस्था को चीन का सहारा, विदेशी मुद्रा संकट में मिली राहत
बच्चों की परवरिश पर SC की चिंता, बोला- मोबाइल नहीं, परिवार सबसे बड़ा सहारा
मगरमच्छ गंगाराम की अनोखी कहानी, जिसकी मौत पर पूरा गांव रो पड़ा
ATM पर मदद के बहाने ठगी, 'ट्रांजेक्शन फेल' कहकर बदला कार्ड और निकाल लिए 39 हजार
ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- दतिया उपचुनाव में BJP की होगी जीत, NEET मुद्दे पर विपक्ष को घेरा
स्टेट बार काउंसिल चुनाव की मतगणना अंतिम दौर में, नतीजों का इंतजार तेज