घने कोहरे के कारण घटी विजिबिलिटी, देरी से उड़ान भर रही फ्लाइट्स
नई दिल्ली । दिल्ली में शीतलहर की स्थिति लगातार बनी हुई है। यहां मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में कोहरे के कारण विजिविलिटी काफी कम थी, इसके चलते उत्तर भारत में कोहरे के कारण ट्रेनों से लेकर फ्लाइट्स तक प्रभावित हो रही हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक सफदरजंग में तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पालम में तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से जाने वाली लगभग 30 उड़ानों में देरी हुई और 17 उड़ानों को मौसम की स्थिति के कारण रद्द भी कर दिया गया। यहां जीरो विजिबिलिटी के कारण रेलों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई है। इस वजह से ज्यादातर रेलें देरी से चल रही हैं। एयरपोर्ट से कई उड़ानों को डायवर्ट भी करना पड़ा है। ऐसे में फ्लाइट से यात्रा करने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है। बता दें कि इंडिगो फ्लाइट में हुए मुक्का कांड के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में खचाखच भीड़, घंटों की दैरी सड़क पर बैठे खाना खाते लोग दिखाई दे रहे हैं।
मिली खबर के मुताबिक फ्लाइट 10-10 घंटे की देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को काफी दिक्कत हो रही है। मौसम की बात करें तो राजधानी में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके साथ ही कई यात्री अपने सामान के साथ हवाईअड्डे पर इंतजार करते हुए नजर आए। एक यात्री ने कहा कि मेरी फ्लाइट सुबह 8:40 बजे रवाना होने वाली थी, लेकिन अब यह सुबह 10:30 बजे रवाना होने वाली है। उन्होंने देरी का कारण मुख्य रूप से मौसम और कोहरा बताया है। दिल्ली एयरपोर्ट ने इस संबंध में एक एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है, कि दिल्ली एयरपोर्ट पर कम दृश्यता के कारण उड़ानें प्रभावित हो रही हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे उड़ान की अद्यतन जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें।
इस बीच कोहरे के कारण कम दृश्यता के कारण 30 ट्रेनें भी देरी से चलीं। भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि पालम और सफदरजंग हवाई अड्डों पर 500 मीटर की दृश्यता दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने एक्स पर जारी रिपोर्ट में लिखा कि दिल्ली पालम (वीआईडीपी) और सफदरजंग हवाई अड्डे आज, 16 जनवरी को 5.30 बजे आईएसटी पर 500 मीटर दृश्यता की सूचना दे रहे हैं। वहीं घने कोहरे के चलते ट्रेनें भी घंटों-घंटों देरी से चल रही हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (21 फ़रवरी 2026)
श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने श्रमिक भाई -बहन बनें जागरूक- राजस्व मंत्री वर्मा
डिजिटल सुविधा केंद्र में 86 वर्षीय भक्तिन राय को अंगूठे के निशान पर मिल रही सुविधाएं
मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू, जंगल सफारी में मिला नया आश्रय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव दतिया को देंगे 532 करोड़ रूपये के विकास की सौगातें
खेल आपसी सद्भाव, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम-राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा
वन मंत्री कश्यप ने नारायणपुर में 65 करोड़ 96 लाख रूपए से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
पत्थरों में दर्ज इतिहास: जहाँ हर पत्थर कहती है एक कहानी
तकनीक तभी सार्थक जब वह मानव हित में हो, हम एआई को सुशासन और सबके विकास के लिए अपनाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
झीरम घाटी पर विजय शर्मा का बड़ा बयान, नक्सलवाद खत्म होने पर देंगे श्रद्धांजलि