वैभव सूर्यवंशी का तूफानी शतक, राहुल द्रविड़ की भावुक प्रतिक्रिया वायरल
राजस्थान रॉयल्स के 14 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सोमवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ ऐतिहासिक पारी खेली। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने जयपुर के सवाई मानसिंग स्टेडियम पर केवल 35 गेंदों में शतक जड़कर रिकॉर्ड्स बुक को हिला डाला।
वैभव आईपीएल इतिहास में शतक जमाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने। बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले वैभव के लिए वो पल सबसे खास बन गया, जब हेड कोच राहुल द्रविड़ व्हीलचेयर से खड़े होकर उनके शतक का जश्न मनाने लगे।
वैभव के शतक पूरा करते ही द्रविड़ व्हीलचेयर से खड़े हो गए और पूरे जोश के साथ युवा बल्लेबाज को शुभकामनाएं दी व तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाया। द्रविड़ के व्हीलचेयर से खड़े होकर जश्न मनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।
रिकॉर्ड्स के बादशाह बने वैभव
वैभव सूर्यवंशी ने केवल 17 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और फिर 35 गेंदों में शतक जड़ा। युवा बल्लेबाज ने इस पारी के दौरान कई रिकॉर्ड्स स्थापित किए। वह टी20 प्रारूप में अर्धशतक जमाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने। यह रिकॉर्ड पहले हसन ऐसाखिल के नाम दर्ज था। फिर वह टी20 प्रारूप में शतक जमाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने और विजय जोल का रिकॉर्ड ध्वस्त किया।
वैभव सूर्यवंशी आईपीएल इतिहास में सबसे तेज शतक ठोकने वाले भारतीय बल्लेबाज बने। उन्होंने यूसुफ पठान का रिकॉर्ड तोड़ा। यूसुफ ने 2009 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ केवल 37 गेंदों में सैकड़ा जमाया था। आईपीएल इतिहास में सबसे तेज शतक ठोकने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज है। 2013 में आरसीबी के लिए खेलते हुए गेल ने केवल 30 गेंदों में शतक जमाया था।
राजस्थान की रॉयल्स जीत
वैभव सूर्यवंशी के शतक के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 25 गेंदें शेष रहते छह विकेट से मात दी। गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करके निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 209 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स ने जवाब में 15.5 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। वैभव सूर्यवंशी को शानदार शतक के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
PF खाताधारकों के लिए बड़ी राहत, EPFO ने ट्रांसफर किया ब्याज; जानें बैलेंस चेक करने का तरीका
मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव, क्या कच्चे तेल की राजनीति है असली कारण?
'वायुसेना लगाना समाधान नहीं', NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिखाया आईना
भारत-जिम्बाब्वे दूसरा टी20 मैच, टाइमिंग से लेकर लाइव टेलीकास्ट तक सब कुछ जानें
पाकिस्तान की डूबती अर्थव्यवस्था को चीन का सहारा, विदेशी मुद्रा संकट में मिली राहत
बच्चों की परवरिश पर SC की चिंता, बोला- मोबाइल नहीं, परिवार सबसे बड़ा सहारा
मगरमच्छ गंगाराम की अनोखी कहानी, जिसकी मौत पर पूरा गांव रो पड़ा
ATM पर मदद के बहाने ठगी, 'ट्रांजेक्शन फेल' कहकर बदला कार्ड और निकाल लिए 39 हजार
ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- दतिया उपचुनाव में BJP की होगी जीत, NEET मुद्दे पर विपक्ष को घेरा
स्टेट बार काउंसिल चुनाव की मतगणना अंतिम दौर में, नतीजों का इंतजार तेज