मुहांसे हटाने के लिए करें एलोवेरा, हल्दी का उपयोग
मुहांसे चेहरे के किसी भी हिस्से में हो सकते हैं, लेकिन जब ये होठों जैसे संवेदनशील हिस्सों में दस्तक देते हैं तो यह काफी तकलीफदेह होता है। होठों पर होने वाले मुहांसों का अगर हम तत्काल कोई इलाज नहीं करते तो इसका संक्रमण फैलने का खतरा रहता है। ऐसे में आपको और मुहांसे झेलने पड़ सकते हैं। हार्मोनल बदलाव, संक्रमण आदि की वजह से होने वाले इन मुहांसों से छुटाकारा पाने में कुछ घरेलू उपाय हमारी मदद कर सकते हैं। ये प्राकृतिक नुस्खे न सिर्फ मुहांसों से छुटकारा दिलाते हैं बल्कि उन्हें फैलने से रोकने में भी सहायता करते हैं।
हल्दी पाउडर – हल्दी हर घर में इस्तेमाल होने वाला प्रमुख मसाला है। इसमें एंटी-इन्फ्लेमेट्री तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। ऐसे में यह होठों पर होने वाले मुहांसों से आराम दिलाने में मददगार होता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए एक चुटकी हल्दी पाउडर को पानी के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को होंठों पर हुए मुहांसों पर 10-15 मिनट के लिए रखें। बाद में एक गीले कपड़ें से इसे पोछ दें। दिन में दो बार इस नुस्खे को आजमाने से बेहतर परिणाम मिलते हैं।
एलोवेरा जेल – एलोवेरा मुहांसों के लिए सबसे बेहतरीन इलाज के तौर पर जाना जाता है। यह सिर्फ मुहांसों को हटाने का काम ही नहीं करता बल्कि यह मुहांसों को त्वचा पर फैलने से रोकने में भी मदद करता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए एक सूती फाहे को एलोवेरा जेल में भिगोकर मुहांसों पर लगाएं और इसे 10-15 मिनट तक लगा रहने दें। बाद में गुनगुने पानी से धो लें। दिन में 4-5 बार इसे दुहराएं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (24 फ़रवरी 2026)
राज्य में दिव्यांग सशक्तिकरण को नई गति
मुख्यमंत्री साय के जन्मदिवस पर पादप बोर्ड द्वारा 2100 औषधीय पौधों का वितरण
मेहनत की चमक और सरकारी संबल
किसानों को लाभान्वित करने हम खेत से बाज़ार तक तैयार कर रहे पूरी श्रृंखला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आईएचजीएफ फेयर 2026 में छत्तीसगढ़ी शिल्प की गूंज, कोंडागांव के कलाकारों ने बिखेरा हुनर का जादू
जल जीवन मिशन से मांगामार में अब हर घर जल
बारनवापारा अभयारण्य : जहां हर कदम पर है प्रकृति का रोमांच
उज्जैन से जावरा ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल्ड परियोजना स्थानीय क्षेत्र के समग्र विकास की बनेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जायका टीम ने किया एमपी ट्रांसको की ट्रांसमिशन लाइन एवं सब स्टेशन का बारीकी से निरीक्षण