भोपाल ।    भाजपा ने बूथ सशक्तीकरण अभियान-दो में केंद्र में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले मंत्रियों को भी उतार दिया है। केंद्रीय मंत्री अपने संसदीय क्षेत्र के बूथों पर जाएंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। इसके अलावा पार्टी के सभी सांसद, विधायक, महापौर, जिला एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष-सदस्य, निकायों के अध्यक्ष-पार्षद भी बूथों पर सक्रिय रहेंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने भोपाल से 14 मार्च को इस अभियान को प्रारंभ किया है, जो 18 दिन चलेगा। केंद्रीय मंत्रियों का कार्यक्रम निर्धारित हो गया है। 16 मार्च को केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते धार के सरदारपुर और 19 मार्च को सिवनी जिले के बरघाट विधानसभा के बूथ पर पहुंचेंगे। 18 मार्च को ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर दक्षिण के बूथ क्रमांक 99 पर पहुंचकर अभियान में शामिल होंगे। वहीं 18 मार्च को केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल खरगोन जिले के बड़वाह विधानसभा के सनावद और महेश्वर विधानसभा के अलग-अलग बूथों पर पहुंचकर बूथ समिति और बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे