स्लीवलेस टॉप ब्लैक अंडरआर्म्स की वजह से नहीं पहन पा रही हैं
नई दिल्ली। अंडर आर्म्स के कालेपन की समस्या कभी-कभी बेहद शर्मिंदगी की वजह बन जाती है। इस बारे में सोचकर हम कई बिना स्लीव यानी स्लीवलेस कपड़े नहीं पहन पाते है। अंडर आर्म्स के कालेपन के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें बहुत अधिक पसीना आना, डेड स्किन सेल्स का जमा हो जाना, टाइट कपड़े पहनने की वजह से स्किन का रगड़ खाना ,शेविंग करने की वजह से और फिर डिओड्रेंट का इस्तेमाल आदि शामिल हो सकते हैं।
अगर आप अंडर आर्म्स के कालेपन की समस्या से परेशान और बेझिझक स्लीवलेस कपड़े पहनना चाहती हैं, तो कुछ घरेलू उपाय ऐसे हैं, जिनसे आप कुछ ही दिनों में अंडर आर्म्स के कालेपन की समस्या से निजात पा सकती हैं। आइए जानते हैं इन बेहतरीन नुस्खों के बारे में-
टी ट्री ऑयल
एंटी माइक्रोबियल गुणों से भरपूर टी ट्री ऑयल अंडर आर्म्स में मौजूद रोगाणुओं से लड़ता है और इनसे मुक्ति भी दिलाता है। इसके लिए टी ट्री ऑयल में थोड़ा सा पानी मिलाकर किसी स्प्रे बॉटल में भरे और इससे अंडर आर्म्स पर स्प्रे करें।
हल्दी पाउडर,बैकिंग सोडा, कच्चा दूध, गुलाब जल
आधे चम्मच हल्दी पाउडर में आधा चम्मच बैकिंग सोडा, आधा चम्मच गुलाब जल, आधा चम्मच कच्चा दूध और थोड़ा सा शहद मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें और इस पेस्ट को नहाने से पहले कुछ समय के लिए अपने अंडर आर्म्स में लगाएं और फिर नहा लें। ऐसा एक हफ्ते तक करें। ऐसा करने से कालापन दूर होने लगेगा।
नींबू का रस
नेचुरल ब्लीचिंग ऐजेंट नींबू का रस भी ब्लैक अंडर आर्म से छुटकारा दिला सकता है। इसके लिए नींबू के रस को कुछ देर तक अंडर आर्म्स पर लगाएं और फिर धो लें। ये स्किन पर जमा डेड सेल्स को हटाने में मदद करता है।
एलोवेरा जेल
एलोवेरा की पत्तियों को काटकर छील लें और फिर इसके स्लाइस काटकर कुछ देर तक अंडर आर्म्स की मसाज करें और फिर इसे बीस मिनट के लिए छोड़ दें। जब यह सूख जाए, तो गुनगुने पानी से धो लें। इसे एक हफ्ते तक लगातार लगाएं। इससे स्किन कलर नॉर्मल होने के साथ-साथ स्किन टोन्ड भी हो जाएगी।
आलू का रस
आलू को छीलकर कद्दूकस करें और फिर इस रस को कॉटन बॉल से अंडर आर्म्स में लगाएं और फिर 15 मिनट बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें। आलू अंडर आर्म्स में हो रही खुजली से आराम दिलाता है। ये एक नेचुरल और प्रभावी तरीका है।
‘बम फटने वाला है…’ लाल किला और विधानसभा को उड़ाने की धमकी
होली के दिन ट्राई करें केसर-बादाम मिल्क, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
मेहमानों को करें खुश, होली के मौके पर बनाएं स्वादिष्ट दम आलू
चेहरे पर लाना है नेचुरल ग्लो, तो बस लगाना होगा ये फेस मास्क
टीम इंडिया की लुटिया डूबो कर ही मानेंगे गौतम गंभीर! हार के सबसे बड़े कसूरवार, प्लानिंग की चूक या जिद का खेल?
विधानसभा में सरकार घिरी, छात्रावास हादसे और योजना पर तीखी बहस
चार साल बाद वेस्टइंडीज-जिम्बाब्वे होंगे आमने-सामने, भारत की नजर भी इस मुकाबले पर रहेगी
जबलपुर में राकेश सिंह का बयान: बजट से प्रदेश को मिलेगी नई रफ्तार
रिटायर सैन्य अधिकारियों पर किताब लिखने की कोई पाबंदी नहीं: रक्षा मंत्री का स्पष्टीकरण
पावरप्ले में 'पावर' गायब!: टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी क्यों हो रही फेल? पांच मैचों में सिर्फ 34 रन की साझेदारी