कोरीडैम घूमने गए दो युवक हुए लूट का शिकार
बिलासपुर। करन कुमार यादव साकिन भादा थाना उरगा जिला कोरबा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की 17 अप्रैल को मैं अपने साथी के साथ कोरीडेम घूमने गया था। करीब 12 से 1 बजे सुनसान रोड में छाया में बैठे थे। इस दौरान एक मोटरसाइकिल क्रमांक ष्टत्र 1र्0 ं 3172 होंडा साइन में 03 सवार व्यक्ति आये, जिसमें दो व्यक्ति अपने चेहरे में स्कार्फ बंधे हुए थे। एक लडक़ा का चेहरा खुला हुआ था। तीनों अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा हमें डरा धमकाकर मेरे मोबाइल वनप्लस कीमती 28000 तथा मेरे साथी लक्ष्मी केंवट का रियल-मी मोबाइल कीमती 15000 एवं नगदी 400 को लूटकर भाग गए। चेहरा देखकर पहचान लूंगा। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही दौरान कोटा क्षेत्र के चौक-चौराहा, दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी मोटरसाइकिल नंबर के वाहन के मलिक युसूफ खान को तलब कर पूछताछ करने पर मेरे मोटरसाइकिल को दिनांक 17.04.2024 को मेरा साढू असलम खान का लडक़ा अमन खान लेकर गया था। बताए जाने पर अमन खान पिता असलम खान उम्र 22 साल साकिन बाजारपारा कोटा को तलब कर पूछताछ किया गया जो दिनांक 17.04.2024 को अपने मौसा युसूफ खान से घूमने जाने के लिए मोटरसाइकिल क्रमांक ष्टत्र 1र्0 ं 3172 को मांग कर अपने 02 दोस्तों के साथ बाजारपारा कोटा से हम तीनों दोस्त कोरीडेम कोटा की तरफ घूमने निकले, जहां सुनसान जगह में एक लडक़ा एंव एक लडक़ी से 02 नग मोबाइल एवं नगदी 400 को छीनकर वहां से भाग गए, बताये। नगदी 400 में से 100 बचा है एवं दोनों मोबाइल को मेरे दो दोस्त रखे हैं, बताए जाने पर दोनों व्यक्तियों का पता तलाश किया गया, जो सकुनत से फरार है।आरोपी अमन खान साकिन बाजारपारा कोटा के द्वारा लूट का नगदी 100 एवं चोरी प्रयुक्त मोटरसाइकिल पेश करने पर वजह सबूत के आधार पर जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी अमन खान पिता असलम खान उम्र 22 साल साकिन बाजारपारा कोटा थाना कोटा जिला बिलासपुर को विधिवत?् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। मामले के फरार आरोपियों की पता तलाश जारी हैं।
PAK vs SL: टी20 विश्वकप से बाहर होने के बाद सलमान आगा का नया बहाना! क्या बोले पाकिस्तान टीम के कप्तान? जानें
ZIM vs SA Playing-11: टी20 में द. अफ्रीका पर पहली जीत दर्ज कर पाएगा जिम्बाब्वे? मार्करम की टीम का पलड़ा भारी
Alyssa Healy: टीम इंडिया ने हीली को क्यों दिया 'गार्ड ऑफ ऑनर'? अपने आखिरी ODI में खेली 158 रन की ऐतिहासिक पारी
भारत-वेस्टइंडीज टी20: किसके नाम सर्वाधिक रन-विकेट? किसी कैरिबियाई ने नहीं, इस भारतीय ने जड़े सबसे ज्यादा छक्के
India-US Trade Deal: 'रूस के साथ रिश्ते पर नहीं होगा असर' अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर बोले रक्षा सचिव
Viral Video: करण औजला के कॉन्सर्ट में हंगामा! VIP लाउंज में चले लात-घूंसे, देखें वायरल वीडियो
इस्राइल-ईरान तनाव के बीच परिवार से मिलने दुबई पहुंचे विष्णु मांचू, शेयर किया मिसाइल का वीडियो
इस्राइल-ईरान की जंग शुरू होने के बाद 'सिकंदर' के संगीतकार ने उठाया बड़ा कदम, बाल-बाल बचे संतोष नारायणन
इस्राइल-ईरान जंग के बीच दुबई में फंसा KRK का परिवार; एक्टर ने जताई चिंता, कहा- 'जागकर काटी पूरी रात'
करण औजला ने दिल्ली से धमाकेदार अंदाज में किया 'के-पॉप कल्चर इंडिया टूर' का आगाज, फैंस से खचाखच भरा स्टेडियम