सलवार सूट - होली के दिन आप कलरफुल सूट पहन सकती है | आप सलवार के साथ सिंपल कुर्ती की बजाए डिजाइनर या प्रिंटेड कुर्ती भी पहन सकती है | इसके साथ आप सिंपल या कलरफुल दुपट्टा कैरी कर सकती हैं | आप बालों को खुला रख सकती है | कानों और हाथों में कोई एक्सेसरीज पहन सकती हैं |

साड़ी - ट्रेडिशनल लुक के लिए आप होली के दिन साड़ी पहन सकती हैं | आप इस दिन ब्राइट कलर की साड़ी पहन सकती हैं | आप कानों में झुमके भी पहन सकती हैं और लुक को कंप्लीट करने के लिए लाइट मेकअप कर सकती हैं |

श्रग सूट - श्रग सूट इन दिनों काफी चलन में है | आप होली के दिन श्रग सूट वियर कर सकती हैं | ये आपको एक नया और अलग लुक देगा | आप कलरफुल या प्रिंटेड श्रग पहन सकती हैं | आपकी इसके टॉप को कलरफुल और पैंट को प्लेन भी रख सकती हैं |

इंडो-वेस्टर्न ड्रेस - इन दिनों इंडो-वेस्टर्न ड्रेस भी बहुत ट्रेंड में है | आप होली के दिन इंडो-वेस्टर्न ड्रेस ट्राई कर सकती हैं | आपब्लू जींस के साथ डिजाइनर या प्रिंटेड कुर्ती भी पहन सकती है | लुक को कंप्लीट करने के लिए कानों में झुमके पहन सकती हैं |

लॉन्ग कुर्ती विद प्लाजो - होली के दिन स्टाइलिश लुक के लिए आप लॉन्ग कुर्ती के साथ प्लाजो पहन सकती हैं | ये आपको एक ट्रेडिशनल लुक भी देगा | लॉन्ग कुर्ती के साथ प्लाजो पहन सकती है | इसके साथ एक प्रिंटेड दुपट्टा कैरी कर सकती हैं |