बालों में मेहंदी लगाने के बाद रूखेपन से हैं परेशान
अगर आप भी बालों में मेहंदी लगाते हैं तो ये खबर आपके काम की है। आजकल छोटी उम्र से ही लड़के लड़किगों के बाल सफेद होने लगते हैं। सफेद बालों की समस्या लगभग अधिकतर युवाओं को है। कम उम्र में बाल सफेद होने से लुक भी खराब लगता है। इसलिए लोग अपने सफेद बालों को छुपाने के लिए मेहंदी या कलर्स लगाते हैं। वैसे बालों को कंडीशनर देने के तौर पर भी मेहंदी का इस्तेमाल होता है। इसके लिए लोग बाजार में बिकने वाली कलर वाली केमिकल युक्त मेहंदी लगाते हैं। अब मेहंदी फायदेमंद है, लेकिन बाजारों की केमिकल मिली मेहंदी के साइड इफेक्ट भी होते हैं, जिनकी वजह से आपके बालों पर बुरा असर पड़ता है और बाल खराब हो जाते हैं। पैकेट वाली मेहंदी या कलर लगाते हैं तो ये बात अच्छे से जानते होंगे कि मेहंदी से बाल रूखे हो जाते हैं। इस तरह की मेहंदी के अधिक उपयोग से बालों में रूखापन बढ़ता है। अपने बालों को खराब होने से बचाने के लोए उन्हें नरिश करना चाहिए। इसलिए बालों में केवल मेहंदी लगाने से काम नहीं चलेगा, बल्कि मेहंदी लगाने के बाद डीप कंडिशनरिंग भी करनी होगी। चलिए बताते हैं कि बालों में मेहंदी लगाने के बाद कैसे दें बालों को नरिशमेंट और बनाएं मुलायम व सिल्की।
मेहंदी में मिलाएं आंवला पाउडर और दही
मेहंदी लगाते समय ही आप बालों के डीप कंडिशनिंग का ख्याल रख सकते हैं। इसके लिए मेहंदी में आंवला पाउडर मिला लीजिए। इसमें दही या अंडे में से कोई एक चीज भी मिलाएं। इस तरह से मेहंदी लगाने से बालों में रूखापन नहीं आता। वैसे मेहंदी में आंवले का तेल या बादाम का तेल भी मिला सकते हैं।
बालों में लगाएं दही का पैक
मेहंदी लगाने से बालों के रूखेपन को दूर करने के लिए दही का उपयोग करें। दही बालों के लिए रामबाण है, रूखेपन के अलावा बालों से डैंड्रफ को भी निकालता है। बालों में दही लगाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी दही में दो चम्मच ऑलिव ऑयल या नारियल का तेल मिला लें। फिर नींबू की कुछ बूंदें डालकर मिला लें। अब दही का ये मिश्रण बालों पर करीब आधा घंटा लगाकर छोड़ दें। बाद में माइल्ड शैंपू से बालों को अच्छे से धो लें।
केले का हेयर पैक कैसे बनाएं
मुलायम बालों के लिए आप केले का हेयर पैक भी बना कर लगा सकते हैं। इसे बनाना आसान है। सबसे पहले एक केला, एलोवेरा और दो चम्मच कोई भी हेयर ऑयल लेकर मिक्सर में डालकर बारीक पेस्ट बना लें। आधा से एक घंटा इसे बालों पर लगाएं। फिर बालों को धो लें।
बालों को चमकदार और स्मूथ बनाने का एक और तरीका है। इसके लिए अंडे के सफेद भाग में ऑलिव ऑयल, शहद, नींबू का रस और सिरका मिलाकर पैक बना लें और बालों पर 20 मिनट के लिए अप्लाई करें। बाद में बाल धो लें।
रैगिंग के आरोप में 6 छात्रों को तत्काल प्रभाव से निलंबित
Rahul Gandhi के भोपाल दौरे से पहले सियासत तेज
‘बम फटने वाला है…’ लाल किला और विधानसभा को उड़ाने की धमकी
होली के दिन ट्राई करें केसर-बादाम मिल्क, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
मेहमानों को करें खुश, होली के मौके पर बनाएं स्वादिष्ट दम आलू
चेहरे पर लाना है नेचुरल ग्लो, तो बस लगाना होगा ये फेस मास्क
टीम इंडिया की लुटिया डूबो कर ही मानेंगे गौतम गंभीर! हार के सबसे बड़े कसूरवार, प्लानिंग की चूक या जिद का खेल?
विधानसभा में सरकार घिरी, छात्रावास हादसे और योजना पर तीखी बहस
चार साल बाद वेस्टइंडीज-जिम्बाब्वे होंगे आमने-सामने, भारत की नजर भी इस मुकाबले पर रहेगी
जबलपुर में राकेश सिंह का बयान: बजट से प्रदेश को मिलेगी नई रफ्तार