वाराणसी में पांचवी क्रूज कैटा मरीन का ट्रायल अक्टूबर में
वाराणसी। वाराणसी में गंगा के किनारे एक नया घाट नमो घाट बना है, जो अपने आप में तमाम खूबियां लिए है। शायद यह देश का पहला नदी के किनारे बना घाट है जो जल, नभ एवं थल से जुड़ा है। यह घाट प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में था, इसलिए इसका निर्माण अति आकर्षक एवं विशाल क्षेत्र में किया गया है, जहाँ हेलीकाप्टर लैंड कराया जा सकता है। नमो घाट पर ही नावों में भरने के लिए सी एन जी प्लांट लगाया गया है।
इस मशहूर घाट की उपलब्धियों में एक और उपलब्धि जुड़ने वाली है, अक्टूबर माह में पांचवी छोटी पानी की जहाज( क्रूज )कैटामरीन का ट्रायल नमो घाट (वाराणसी) से रामनगर फ़ोर्ट तक किया जायेगा। वाराणसी में पहले से ही भगीरथ, विवेकानंद, मानेकशा और अलखनन्दा क्रूज संचालित हो रहे हैं। पांचवी क्रूज कैटमरीन ट्रायल के उपरांत दो दिन वाराणसी से कैथी मारकंडे महादेव एवं दो दिन वाराणसी से चुनार फ़ोर्ट (मिर्जापुर )तक संचालित किया जायेगा। कैटामरीन का ट्रायल सफल रहा तो जनवरी, 2025 में प्रयागराज में लगने वाले महाकुम्भ में वाराणसी से प्रयागराज तक इसके संचालन पर विचार किया जायेगा।
कैटामरीन क्रूज आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा तथा पर्यटकों की सुविधा के लिए क्रूज में ऑडो विजु अल एवं अनाउंसमेंट सिस्टम होगा, जिसके माध्यम से काशी के महात्म के साथ - साथ प्रत्येक घाटों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
Jonny Bairstow: इंग्लैंड लायंस नहीं, परिवार के साथ दुबई में फंसे बेयरस्टो? सुरक्षा को लेकर जताई चिंता, जानें
जबलपुर का सबसे लंबा फ्लाईओवर बना बर्थडे पार्टी और रील्स का अड्डा
Ambikapur में कलयुगी बेटे ने पिता की हत्या, इलाके में दहशत
T20 WC Knockout Stats: टी20 विश्वकप के नॉकआउट में किसके नाम सर्वाधिक रन-विकेट, किसने लगाए सबसे ज्यादा छक्के?
जल जीवन मिशन को नई रफ्तार, केंद्र से 8 हजार करोड़ की उम्मीद; 1.15 करोड़ घरों तक नल-जल लक्ष्य
विजय और रश्मिका ने शादी के बाद किया बड़ा ऐलान, गांव के बच्चों के लिए की छात्रवृत्ति की घोषणा
'सैयारा' के बाद अहान पांडे को झेलनी पड़ी थी काफी मुश्किलें, एक्टर ने किया खुलासा; कहा- ‘शरीर पूरी तरह जीरो
‘पंचायत’ फेम इस एक्टर को नहीं पहचान पाएंगे आप, ‘डालिंब’ का फर्स्ट लुक देखकर फैंस के उड़े होश
भारतीय नाविकों की मौत के बाद डीजी शिपिंग ने जारी की एडवाइजरी, सतर्कता बरतने के दिए निर्देश