संगम नगरी में पर्यटकों को होटलों में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं
प्रयागराज । योगी सरकार संगम नगरी प्रयागराज में महाकुंभ को भव्य और दिव्य स्वरूप देने के लिए सतत प्रयास कर रही है। ऐसे में योगी सरकार महाकुंभ में 41 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए विश्व स्तरीय सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित कर रही है। इसके लिए योगी सरकार कुंभ क्षेत्र में ही 10 हजार से अधिक की क्षमता वाली टेंट सिटी बना रही है। वहीं पर्यटन विभाग की ओर से होटलों में अतिरिक्त व्यवस्थाएं की जा रही हैं। मालूम हो कि जिला प्रशासन ने महाकुंभ के दौरान 41 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान जताया था, जिस पर योगी सरकार ने उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये थे।
शहर के सिविल लाइंस स्थित होटल राही इलावर्त में महाकुंभ को देखते हुए कायाकल्प का कार्य चल रहा है। राज्य पर्यटन विकास निगम प्रयागराज के वरिष्ठ प्रबंधक डीपी सिंह ने बताया कि कुल 347.41 लाख की लागत होटलों को कायाकल्प किया जा रहा है, जिसमें सुविधाओं का विस्तार और सौंदर्यीकरण शामिल है। इसके साथ ही होटलों में फसाड लाइट का भी काम किया जा रहा है। होटल के 20 कमरों का रिनोवेशन और बैंक्वेट हॉल का रिनोवेशन के अलावा रिसेप्शन एरिया का उच्चीकरण किया जा रहा है। साथ ही होटल में किचेन और पार्किंग स्थल के नवीनीकरण और उच्चीकरण कार्य प्रगति पर है। ये सभी कार्य सितंबर तक पूरे कर लिये जाएंगे। संगम नगरी में यमुना तट पर स्थित होटल राही त्रिवेणी दर्शन पर्यटकों और श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए पहली पसंद है क्योंकि होटल से यमुना नदी का व्यू इसकी खूबसूरती को और बढ़ा देता है। ऐसे में यूपी पर्यटन विकास निगम की तरफ से एक नई बिल्डिंग के निर्माण कार्य चल रहा है। इसमें 18 कमरे बनाए जा रहे हैं। फसाड का कार्य भी चल रहा है। इसके अलावा कई अन्य कार्य भी किये जा रहे हैं। इसके लिए 560.70 लाख रुपये खर्च किया जा रहा है।
ममता ने राज्यसभा के लिए चुना बंगाल की मशहूर टॉली क्वीन...........जाने कौन हैं ये
एलओसी पार से पुंछ में घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, भारतीय सेना ने फायरिंग कर खदेड़ दिया
PAK vs SL: टी20 विश्वकप से बाहर होने के बाद सलमान आगा का नया बहाना! क्या बोले पाकिस्तान टीम के कप्तान? जानें
ZIM vs SA Playing-11: टी20 में द. अफ्रीका पर पहली जीत दर्ज कर पाएगा जिम्बाब्वे? मार्करम की टीम का पलड़ा भारी
Alyssa Healy: टीम इंडिया ने हीली को क्यों दिया 'गार्ड ऑफ ऑनर'? अपने आखिरी ODI में खेली 158 रन की ऐतिहासिक पारी
भारत-वेस्टइंडीज टी20: किसके नाम सर्वाधिक रन-विकेट? किसी कैरिबियाई ने नहीं, इस भारतीय ने जड़े सबसे ज्यादा छक्के
India-US Trade Deal: 'रूस के साथ रिश्ते पर नहीं होगा असर' अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर बोले रक्षा सचिव
Viral Video: करण औजला के कॉन्सर्ट में हंगामा! VIP लाउंज में चले लात-घूंसे, देखें वायरल वीडियो
इस्राइल-ईरान तनाव के बीच परिवार से मिलने दुबई पहुंचे विष्णु मांचू, शेयर किया मिसाइल का वीडियो
इस्राइल-ईरान की जंग शुरू होने के बाद 'सिकंदर' के संगीतकार ने उठाया बड़ा कदम, बाल-बाल बचे संतोष नारायणन