संदेशखाली में सीबीआई की छापेमारी से नाराज टीएमसी सरकार
पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान के दौरान संदेशखाली में शुक्रवार को सीबीआई ने छापोमारी की थी। सीबीआई की इस छापेमारी से बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी यानी की टीएमसी नाराज है। ममता सरकार यानी की टीएमसी ने बंगाल के मुख्य चुनाव आयुक्त के पास सीबीआई के खिलाफ शिकायत की।बता दें कि सीबीआई को संदेशखाली में जांच के दौरान हथियारों का एक बड़ा जखीरा छिपे होने का इनपुट मिला था। शुक्रवार को टीम ने अभियान चलाकर विदेशी पिस्तौल समेत कई हथियार बरामत किया। टीएमसी ने कहा कि जब राज्य में दार्जिलिंग, रायगंज और बालुरघाट में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान जारी था, तब केंद्रीय एजेंसी ने संदेशखाली में एक खाली इलाके में झूठी छापेमारी की।
सीबीआई ने शुक्रवार को टीएमसी के निलंबित नेता शाहजहां शेख से जुड़े दो स्थानों से सर्विस रिवॉल्वर और विदेशी निर्मित आग्नेयास्त्र बरामत किया।टीएमसी ने चुनाव आयुक्त को चिट्ठी में बताया कि मीडिया के हवाले से मालूम चला कि सीबीआई ने छापेमारी के लिए एनएसजी के बम दस्ते समेत अन्य बलों को भी बुलाया था। पार्टी ने कहा कि छापेमारी करने से पहले सीबीआई ने पुलिस अधिकारियों को कोई नोटिस जारी नहीं किया था। पार्टी को यह भी संदेह है कि ये हथियार वास्तव में तलाशी के दौरान बरामद किए गए थे या उन्हें सीबीआई या एनएसजी द्वारा गुप्त रूप से रखा गया था।
ईद पर बनाएं मलाईदार Seviyan, मेहमान पूछेंगे रेसिपी
सॉफ्ट दही भल्ले बनाने का सीक्रेट तरीका, ईद पर मेहमान होंगे इंप्रेस
गेहूं के आटे से बनाएं नरम और फूले-फूले भटूरे, आसान रेसिपी
चोटों से जूझ रहे Mayank Yadav, कब करेंगे धमाकेदार वापसी?
एयरस्ट्राइक में अली लारीजानी को निशाना बनाने का दावा
छत्तीसगढ़ में अजीब चोरी, सोना-चांदी छोड़ गैस सिलेंडर ले उड़ा चोर
भोरमदेव महोत्सव में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 400+ पुलिसकर्मी तैनात
जहां ढेर हुआ कुख्यात नक्सली बासवराजू, वहीं जवानों ने बनाया कैंप
मध्य प्रदेश में कांग्रेस को सताने लगा क्रॉस वोटिंग का खतरा
47 हजार मीट्रिक टन गैस लेकर भारत लौटा ‘नंदा देवी’ जहाज