हरियाणा में 16 विधानसभा सीटों पर रहा नजदीकी मुकाबला
नई दिल्ली । हरियाणा विधानसभा चुनाव में हर चुनाव की तरह इस बार भी कुछ उम्मीदवार ऐसे हैं, जिन्होंने चुनाव जीतने के लिए काफी मेहनत की लेकिन बेहद नजदीकी मुकाबले में हार का मुंह देखना पड़ा है। इस चुनाव में सबसे कम वोटों से जीतने का रिकॉर्ड भाजपा नाम है। हरियाणा की हॉट सीट उचाना कलां से भाजपा उम्मीदवार ने महज 32 वोटों से जीत दर्ज की है। वहीं नजदीकी मुकाबले में डूबने वाली चुनावी कश्ती कांग्रेस उम्मीदवार की है। उचाना कलां में मुकाबला बेहद दिलचस्प रहा। यहां पर दिग्गज नेताओं पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और बृजेंद्र सिंह को हार झेलनी पड़ी है। दुष्यंत चौटाला यहां पर पांचवे स्थान पर रहे और उनकी जमानत जब्त हो गई। उचाना कलां से देवेंद्र अत्रि ने जीत दर्ज की है और उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता बृजेंद्र सिंह को 32 वोटों से हराया है। इसके साथ ही सबसे नजदीकी मुकाबले वाली दूसरी सीट डबवाली है, जहां पर इंडियन नेशनल लोकदल के आदित्य देवीलाल ने कांग्रेस के अमित सिहाग को 610 वोटों से शिकस्त दी है। लुहारू से राजबीर फरटिया ने अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के जयप्रकाश दलाल को नजदीकी मुकाबले में 792 वोटों से हरा दिया। पांच सीटें ऐसी हैं, जहां एक प्रतिशत वोट से भी कम के अंतर से जीत-हार तय हुई है। इनमें उचाना कलां, डबवाली, लुहारू, आदमपुर और सधोरा की सीट है। इनमें से तीन सीटों पर एक हजार वोटों के अंतर से भी कम के मतों से हार-जीत तय हुई है। कुल 16 सीटों पर हार-जीत का अंतर 4200 वोट से कम रहा है।
निशांत कुमार राजनीति में एंट्री कर रहे, होली पर मिली मंत्री की शुभकामनाएँ
होली पर शराब पीकर ड्राइविंग करने वालों पर ‘चाबुक’, रायपुर में 130 चालकों के चालान
सीट बंटवारे पर तकरार, कांग्रेस ने चिदंबरम को बनाया दूत; स्टालिन संग मंथन
Raigarh में तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकराई, युवक की मौत
तीन हजार रुपये के लेन-देन ने ली जान, रायगढ़ में युवक की चाकू से गोदकर हत्या
Chhattisgarh से राज्यसभा के लिए भाजपा ने लक्ष्मी वर्मा को उतारा
जबलपुर में स्कूल वैन के रूप में चल रहे LPG वाहनों पर रोक, 1 अप्रैल से आदेश लागू
Chhattisgarh में धान की अंतर राशि को लेकर गरमाई राजनीति
Raigarh में होली पर हाईटेक सुरक्षा, ड्रोन से रखी जाएगी नजर
Jonny Bairstow: इंग्लैंड लायंस नहीं, परिवार के साथ दुबई में फंसे बेयरस्टो? सुरक्षा को लेकर जताई चिंता, जानें