विक्रांत मैसी की फिल्म 'ब्लैकआउट' का टीजर हुआ जारी
विक्रांत मैसी को आखिरी बार फिल्म '12वीं फेल' में देखा गया था, जिसमें उनके अभिनय की जमकर तारीफ हुई थी। इन दिनों विक्रांत अपनी आगामी फिल्म 'ब्लैकआउट' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म के निर्देशन और फिल्म की कहानी की जिम्मेदारी देवांग भावसार ने संभाली है। फिल्म में विक्रांत के अलावा मौनी रॉय और सुनील ग्रोवर भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। अब निर्माताओं ने फिल्म 'ब्लैकआउट' का टीजर जारी कर दिया है, जो थ्रिलर और कॉमेडी से भरपूर है।
कब और कहां देख सकेंगे फिल्म
फिल्म 'ब्लैकआउट' का प्रीमियर 7 जून 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर किया जाएगा। यह फिल्म हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और मराठी भाषाओं में रिलीज होगी। जियो स्टूडियो ने कुछ ही देर पहले फिल्म 'ब्लैकआउट' का टीजर एक्स अकाउंट पर साझा किया है साथ ही कैप्शन में लिखा, 'वक्त बदलने वाला है। 'ब्लैकआउट' होने वाला है।'
फिल्म का टीजर
'ब्लैकआउट' के टीजर में विक्रांत मैसी खुद को बादशाह कहते दिखाई दे रहे हैं। फिल्म के टीजर को देखकर साफ पता चल रहा है कि इस फिल्म में विक्रांत मैसी का अनोखा अंदाज देखने को मिलेगा। फिल्म में सस्पेंस, थ्रिलर और कॉमेडी देखने को मिलेगी। विक्रांत के अलावा मौनी रॉय और सुनील ग्रोवर का भी अंदाज आपको हैरान कर देगा।
विक्रांत की आने वाली फिल्में
फिल्म 'ब्लैकआउट' के बाद विक्रांत 'द साबरमती रिपोर्ट' में नजर आएंगे। 'द साबरमती रिपोर्ट' एक ड्रामा थ्रिलर फिल्म है, जिसकी कहानी 2002 की गोधरा ट्रेन की घटना पर आधारित है। उनकी यह फिल्म 2 अगस्त 2024 को रिलीज होगी। इस फिल्म में विक्रांत के अलावा राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा नजर आएंगी।
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह