कांग्रेस पर भड़के तमिलनाडु के भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई
तमिलनाडु के भाजपा अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2014 और 2019 की तरह 2024 में कोई बदलाव नहीं होने वाला है। इसी के साथ अन्नामलाई ने महाराष्ट्र एटीएस के पूर्व प्रमुख हेमंत करकरे और उज्ज्वल निकम को लेकर कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार के बयान पर भी पलटवार किया। उन्होंने मुंबई को देश का ऐसा शहर बताया, जिसने कई आतंकी हमलों को झेला।अन्नामलाई ने कहा, "उज्ज्वल निकम को हमारे उम्मीदवार के तौर पर प्रस्तावित किए जाने के बाद ही ये आरोप लगाए जा रहे हैं। हमें यह समझना होगा कि उज्ज्वल निकम, जो एक विशेष लोक अभियोजक थे, ने बहुत अच्छा काम किया। न्यायिक प्रक्रिया का सम्मान किया गया। अभियोजन पक्ष ने पुलिस जांच के आधार पर साजिश का खुलासा किया। इसके बाद ही हमें मालूम चला कि क्या हुआ था। अब विपक्ष ये सब आरोप लगा रही हैं। उज्ज्वल निकम जैसे व्यक्ति एक बहुत ही प्रतिष्ठित लोक सेवक हैं। उनके उम्मीदवार बनने के बाद ही ये सब क्यों उठाया गया? मुंबई के लोग राजनीतिक दल के इस दोहरेपन को समझने के लिए बहुत समझदार हैं।"तमिलनाडु के भाजपा अध्यक्ष ने कहा, "हमारे देश के कुछ बड़े धमाके मुंबई में हुए, जिसमें कई लोगों की जान गई। इसमें 26 नवंबर 2008 में हुए मुंबई हमला भी शामिल है। यह सरकार की विफलता का स्पष्ट मामला है। जब आपके पास दिल्ली में मजबूत सरकार होगी, तो वह देश के हित को सभी चीजों से ऊपर रखेगा। इससे मुंबई जैसे शहर हमेशा सुरक्षित रहेंगे।"
बंगाल की 84 SC-ST सीटों पर TMC का बड़ा दांव, ‘तपशिलीर संगलाप’ से साधेगी समीकरण
Korba में तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले गोरखा नेता, गोरखालैंड की मांग फिर तेज
Durg में रिसॉर्ट पर देर रात पुलिस का छापा, 16 जुआरी गिरफ्तार
Chhattisgarh के इन गांवों में 100 साल से नहीं हुआ होलिका दहन
CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: बिना अनुमति बने मैरिज गार्डन, होटलों के बेसमेंट में चल रहे किचन
मणिपुर में तीन उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार भी जब्त
एमपी में गेहूं MSP पर घमासान: ₹2700 प्रति क्विंटल की मांग ने पकड़ा जोर
Chhattisgarh में दंतेश्वरी मंदिर चोरी कांड का खुलासा