सुप्रीम कोर्ट करेगी हाथरस भगदड़ मामले की सुनवाई
नई दिल्ली।हाथरस भगदड़ मामले को लेकर बड़ा अपडेट आया है। दरअसल, अब इस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में होगी जिसकी तारीख भी तय हो चुकी है। भगदड़ को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल जनहित याचिका पर जल्द से जल्द सुनवाई की मांग की गई है। बता दें कि इस हादसे में 121 लोगों की मौत हुई थी।हाथरस भगदड़ मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट के वकील विशाल तिवारी ने याचिका दाखिल की है। जनहित याचिका में भगदड़ की जांच के लिए शीर्ष अदालत के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में पांच सदस्यीय विशेषज्ञ समिति गठित करने की मांग की गई है। याचिका में घटना के जिम्मेदार लोगों और अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए भी कहा गया है।
याचिकाकर्ता और अधिवक्ता विशाल तिवारी ने तत्काल सुनवाई के लिए अपनी याचिका का उल्लेख किया है। हालांकि, मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ ने इस मामले को लेकर कल (सोमवार) को ही याचिका को सूचीबद्ध करने का आदेश दे दिया था। इसके अलावा उत्तर प्रदेश सरकार को 2 जुलाई की घटना पर स्थिति रिपोर्ट पेश करने और अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य के खिलाफ उनकी लापरवाही के लिए कानूनी कार्रवाई शुरू करने का निर्देश देने की भी मांग की गई है।पिछले मंगलवार को हाथरस में एक धार्मिक समागम में भगदड़ मचने से 121 लोगों की मौत हो गई थी। हाथरस जिले के फुलराई गांव में बाबा नारायण हरि द्वारा आयोजित 'सत्संग' के लिए 2.5 लाख से अधिक श्रद्धालु एकत्र हुए थे, जिन्हें साकार विश्वहरि भोले बाबा के नाम से भी जाना जाता है।
Jonny Bairstow: इंग्लैंड लायंस नहीं, परिवार के साथ दुबई में फंसे बेयरस्टो? सुरक्षा को लेकर जताई चिंता, जानें
जबलपुर का सबसे लंबा फ्लाईओवर बना बर्थडे पार्टी और रील्स का अड्डा
Ambikapur में कलयुगी बेटे ने पिता की हत्या, इलाके में दहशत
T20 WC Knockout Stats: टी20 विश्वकप के नॉकआउट में किसके नाम सर्वाधिक रन-विकेट, किसने लगाए सबसे ज्यादा छक्के?
जल जीवन मिशन को नई रफ्तार, केंद्र से 8 हजार करोड़ की उम्मीद; 1.15 करोड़ घरों तक नल-जल लक्ष्य
विजय और रश्मिका ने शादी के बाद किया बड़ा ऐलान, गांव के बच्चों के लिए की छात्रवृत्ति की घोषणा
'सैयारा' के बाद अहान पांडे को झेलनी पड़ी थी काफी मुश्किलें, एक्टर ने किया खुलासा; कहा- ‘शरीर पूरी तरह जीरो
‘पंचायत’ फेम इस एक्टर को नहीं पहचान पाएंगे आप, ‘डालिंब’ का फर्स्ट लुक देखकर फैंस के उड़े होश
भारतीय नाविकों की मौत के बाद डीजी शिपिंग ने जारी की एडवाइजरी, सतर्कता बरतने के दिए निर्देश