महाराष्ट्र में टिकट को लेकर भिड़े कांग्रेस विधायक-सांसद के समर्थक
गोंदिया। महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के आमगांव विधानसभा क्षेत्र में टिकट की दावेदारी को लेकर कांग्रेसी सांसद डॉ नामदेवराव किरसान और कांग्रेसी विधायक सहसराम कोरोटे के गुट आपस में भिड़ गए। विवाद इतना ज्यादा बढ़ा कि दोनों गुटों के समर्थकों के बीच हाथापाई और मारपीट तक हो गई। इस दौरान कुर्सियां भी एक दूसरे पर फेंकी गईं।
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में नवंबर में विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में कांग्रेसी पर्यवेक्षक गोंदिया जिले के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र में जाकर वहां के इच्छुक प्रत्याशियों के आवेदन मांग रहे हैं, साथ ही पार्टी संगठन स्तर पर बूथ कमेटियों के विषय पर भी समीक्षा और चर्चा हो रही है लेकिन कांग्रेस के लिए यह कार्यक्रम अब विवाद का विषय बन गया है। तीन दिन पहले भंडारा जिले के साकोली रेस्ट हाउस में कांग्रेसी पर्यवेक्षक पूर्व मंत्री सतीश चतुर्वेदी के सामने दोनों गुट आमने-सामने आ गए थे। अब गोंदिया के आमगांव विश्रामगृह में नौबत गाली-गलौच और हाथापाई तक पहुंच गई।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वाइस चेयरमैन नाईक आमगांव विधानसभा क्षेत्र के बूथ कमेटी विषय पर समीक्षा बैठक कर रहे थे इस दौरान उनके बगल में विधायक सहसराम कोरोटे बैठे थे और क्षेत्र के कांग्रेसी सांसद डॉ नामदेवराव किरसान अपने विचार रख रहे थे, तभी पीछे से विधायक कोरोटे के समर्थकों ने बीच में टोकना शुरु कर दिया। सभा में रुकावट की और सांसद के प्रति अशोभनीय शब्दों का इस्तेमाल किया, जिससे विवाद बढ़ गया और पर्यवेक्षक के सामने ही दोनों गुट के समर्थक आपस में भिड़ गए।
इस हाथापाई और मारपीट का वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें दो गुटों के बीच टिकट के लिए शक्ति प्रदर्शन, हाथापाई, गाली गलौज और नारेबाजी देखी जा रही है। करीब 10 मिनट तक चली इस लड़ाई और आधे घंटे तक चली नारेबाजी के बाद पुलिस ने बीच बचाव करते मामला शांत कराया। इस घटना के बाद दोनों ही गुट एक-दूसरे पर निजी स्वार्थ के लिए शक्ति प्रदर्शन और घटिया राजनीति का आरोप लगा रहे हैं। पार्टी यहां आपसी अंतर्कलह से जूझ रही है और मौजूदा विधायक का यहां से टिकट का विरोध हो रहा है।
Ambikapur में कलयुगी बेटे ने पिता की हत्या, इलाके में दहशत
जल जीवन मिशन को नई रफ्तार, केंद्र से 8 हजार करोड़ की उम्मीद; 1.15 करोड़ घरों तक नल-जल लक्ष्य
विजय और रश्मिका ने शादी के बाद किया बड़ा ऐलान, गांव के बच्चों के लिए की छात्रवृत्ति की घोषणा
'सैयारा' के बाद अहान पांडे को झेलनी पड़ी थी काफी मुश्किलें, एक्टर ने किया खुलासा; कहा- ‘शरीर पूरी तरह जीरो
‘पंचायत’ फेम इस एक्टर को नहीं पहचान पाएंगे आप, ‘डालिंब’ का फर्स्ट लुक देखकर फैंस के उड़े होश
भारतीय नाविकों की मौत के बाद डीजी शिपिंग ने जारी की एडवाइजरी, सतर्कता बरतने के दिए निर्देश
झंग बिरादरी में 120 साल पुरानी परंपरा: होली पर रामलीला का अनोखा आयोजन, पाकिस्तान से जुड़ा इतिहास
Surguja में भाजपा नेता के बेटे की फर्म समेत दो दुकानों में चोरी