सुभाष घई ने कभी फिल्म का ऑफर नहीं दिया : आमिर खान
मुंबई । बालीवुड के दिग्गज गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर के साथ एक बातचीत में बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने दिलचस्प किस्सा शेयर किया। आमिर खान ने बताया कि वह हमेशा से मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक सुभाष घई के साथ काम करना चाहते थे, लेकिन उन्हें कभी कोई फिल्म ऑफर नहीं की गई।
आमिर ने कहा, सुभाष घई उस दौर के सफल निर्देशकों में से एक थे, लेकिन उन्होंने मुझे कभी अपनी फिल्म के लिए नहीं चुना। मैं उनके साथ काम करने की ख्वाहिश रखता था, लेकिन मुझे मौका नहीं मिला। यह बयान मुंबई में आयोजित ‘आमिर खान: सिनेमा का जादूगर’ फिल्म फेस्टिवल के दौरान आया, जहां आमिर ने अपने फिल्मी सफर से जुड़े कई अनुभव साझा किए। कार्यक्रम के दौरान जावेद अख्तर ने कहा, आप जोखिम लेते हैं, कोई और नहीं ले सकता। कौन अपने दिमाग से ‘दंगल’ करता, जिसमें एक बूढ़े व्यक्ति की भूमिका थी, जो कुश्ती में अपनी बेटी से हार जाता है? इस पर आमिर ने कहा कि सही फिल्मों का चयन करना उनके करियर की सबसे महत्वपूर्ण बात रही है। आमिर ने बताया कि ‘कयामत से कयामत तक’ के बाद भी उन्हें अच्छी स्क्रिप्ट्स के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा, लेकिन उन्होंने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया।
उन्होंने कहा, मेरे सबसे बुरे समय में भी मैंने ना कहने का साहस किया। अगर मैंने उस समय समझौता कर लिया होता, तो मेरा पूरा करियर समझौतों की एक श्रृंखला बन जाता। उन्होंने यह भी बताया कि जब महेश भट्ट ने उन्हें एक फिल्म ऑफर की थी, तब भी उन्होंने सिर्फ इसलिए मना कर दिया था क्योंकि उन्हें स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई थी। आमिर खान का फिल्मी सफर प्रयोगों से भरा रहा है। उन्होंने अंदाज अपना अपना, रंग दे बसंती, सरफरोश, तारे जमीन पर, 3 इडियट्स, दिल चाहता है और दंगल जैसी कई यादगार फिल्में दी हैं।
प्रदर्शन के बीच शबाना आजमी की तबीयत बिगड़ने से मची हलचल, सामने आया एक्ट्रेस का बयान
संसद में विपक्ष का हंगामा, कांग्रेस नेताओं ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
स्वास्थ्य के नाम पर बड़ा धोखा! लखनऊ समेत कई जिलों में 20 करोड़ की नकली दवाओं की खेप पकड़ी गई
खाना खाने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा, बड़े भाई ने छोटे भाई पर टांगी से किया जानलेवा हमला
अमिताभ बच्चन ने अफवाहों का किया खंडन, बोले- ICU ब्लॉग का गलत मतलब निकाला गया
3 अगस्त से विधानमंडल सत्र का आगाज, संभल हिंसा रिपोर्ट पर विपक्ष के तेवर तेज होने के आसार
वाराणसी-मुंबई सुपरफास्ट को निशाना बनाने की कोशिश, इमरजेंसी ब्रेक से बची सैकड़ों यात्रियों की जान
ट्रंप के नए टैरिफ प्लान से दवा उद्योग चिंतित, भारतीय कंपनियों पर पड़ सकता है बड़ा असर
अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाके से 10 की मौत, गुजरात में मचा हड़कंप
एलपीजी सिलेंडर की कीमतों पर बड़ा अपडेट, आज बदले या नहीं दाम?