छात्र ने की बहस गुस्साए प्रोफेसर ने चला दी बंदूक
ढाका । आपने सुना होगा कि शिक्षकों को छात्रों को पढ़ाते वक्त धैर्य से काम लेना चाहिए। उनकी ये ज़िम्मेदारी होती है कि वे इसतरह नागरिक बनाएं, जो न सिर्फ अपनी जिंदगी में आगे बढ़ें बल्कि अपने देश का नाम रोशन करें। हालांकि हम जिस शिक्षक के बारे में बात रहे हैं वे इससे बिल्कुल ही विपरीत है। टीचर की बातों से कई बार छात्र सहमत नहीं होते हैं। कई बार बहस भी कर लेते हैं, लेकिन शायद ही आपने सुना होगा कि कोई इसके बदले छात्र पर गोली चला दे। एक ऐसी ही घटना बांग्लादेश से सामने आई है। यहां पर क्लास में बैठा टीचर इतना ज्यादा उग्र हो गया कि बहस कर रहे छात्र पर सीधा बंदूक निकालकर गोली दाग थी।
ये घटना एक मेडिकल कॉलेज में घटी। रिपोर्ट के मुताबिक यहां 23 साल का एक लड़का अपनी ओरल परीक्षा दे रहा है। तभी कॉलेज के एक प्रोफेसर रेहान शरीफ से उसकी बहस होने लगी। टीचर का पारा इतना बढ़ की उसने सीधे बंदूक निकाली और छात्र पर गोली चला दी। ये गोली छात्र के दाहिने घुटने को टार्गेट करके मारी गई थी लेकिन गनीमत ये रही कि गोली जेब में मौजूद मोबाइल पर लग गई। हालांकि छात्र इतना जख्मी हुआ कि उस अस्पताल में भर्ती कराकर सर्जरी करनी पड़ी।
रिपोर्ट के मुताबिक टीचर ने गोली क्लास में मौजूद 45 छात्रों के बीच चलाई थी। इसकारण छात्र की मदद के लिए कुछ छात्र दौड़े, जबकि कुछ ने टीचर को कमरे में बंद कर दिया। पुलिस ने फिलहाल टीचर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पता चला कि उसके पास से एक और बंदूक थी। टीचर के बैग में 81 गोलिया, 4 मैगजीन, 2 चाकू और 10 खंजर भी बरामद हुए हैं।
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह