मुंबई में तूफान : 3 की मौत, चारों तरफ मची अफरा-तफरी
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली. धूल भरी आंधी के बाद बारिश भी शुरू हो गई. कई जगहों पर आंधी के कारण होर्डिंग हवा में उड़ गए. इस घटना में अब तक 3 लोगों की मौत हुई है.
मुंबई में तेज़ धूल भरी आंधी के बीच एक बिलबोर्ड के गिरने से सात लोग घायल हो गए. BMC की तरफ से दिए गए जानकारी के अनुसार इस घटना में 59 लोग घायल हो गए जिनमें से 3 की मौत हो गयी है. जानकारी के अनुसार यह होर्डिंग एक पेट्रोल पंपके सामने लगा हुआ था. सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से तेज आंधी में यह बोर्ड गिर जाता है और कई लोग इसमें दब जाते हैं. जानकारी के अनुसार घटना शाम 4.30 बजे मुंबई के घाटकोपर ईस्ट में हुई.
पुलिस ने कहा कि बचावकर्मी घटनास्थल पर हैं और मलबे में फंसे जीवित बचे लोगों की तलाश कर रहे हैं. धूल भरी आंधी से पूरे मुंबई में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. आसमान में छाए काले बादलों के बीच लोकल ट्रेनों, मेट्रो नेटवर्क के एक हिस्से और हवाई अड्डे की सेवाओं को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है.
गौरतलब है कि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली. धूल भरी आंधी के बाद बारिश भी शुरू हो गई. तेज हवा और आंधी से दिन में ही रात सा नजारा दिखने लगा है. हर तरफ अंधेरा छा गया है. तेज हवा के कारण चारों तरफ धूल का गुबार उड़ता देखा गया. तेज आंधी और बारिश के कारण मुंबई हवाईअड्डे पर विमानों के परिचालन पर भी असर पड़ा है. मुंबई हवाई अड्डे के अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि अगली सूचना तक विमानों का परिचालन पूरी तरह से निलंबित कर दिया गया है.
अजीत अगरकर के कार्यकाल को लेकर बढ़ी चर्चा
MP में नौकरी के नाम पर बड़ा फ्रॉड: ऑर्डिनेंस फैक्ट्री का झांसा देकर 30 लाख ठगे
Berasia में 2 साल से खुदी सड़कें, देरी पर भड़का गुस्सा
Awadhesh Pratap Singh University में रामायण और बघेली शोधपीठ स्थापित होगी
बलरामपुर में प्रधानमंत्री आवास और मनरेगा में बड़ा घोटाला
किसान का 84 क्विंटल बकाया धान खरीदने के निर्देश
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की सख्ती, फायर स्टेशनों की कमी पर चिंता
Mauganj में संबल योजना में ‘मौत का मुनाफा’, गरीबों के हक पर डाका
अमेरिका में ब्याज दरें जस की तस, Federal Reserve ने नहीं किया कोई बदलाव
दिनेश कार्तिक के घर फिर गूंजी किलकारी