पनीर के स्टीम Dumplings
पनीर के स्टीम Dumplings- यह एक चाइनीस स्टाटर्रस है डम्प्लिंगस् का मशहुर नाम है डिम सम्स् है। इसे भाप में पका कर, पानी मे या सूप में उबाल कर बनाया जाता है।
सामग्री आटे के लिए
1 कटोरी मैदा
1 चम्मच तेल
1/3 चम्मच नमक
भरवा मिश्रण के लिए
1/2 कटोरी हरी प्याज बारीक कटी हुई
300 ग्राम पनीर
1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर
1/3 चम्मच चिल्ली फ्लेक्स
1 चम्मच ओलीव तेल
स्वादानुसार नमक
कुकिंग निर्देश
1. आटे में सारी सामग्री मिलाकर सख्त आटा लगा लें और ढक कर 20 मिनट तक रखे।
2. एक बाउल में पनीर को हाथो की मदद से तोड़े ओर उसमे हरा प्याज, चिल्ली फ्लैक्स, नमक और काली मिर्च और ओलिव तेल डालकर अछे से मिलाये। पनीर के मिश्रण को 1मिनट के लिए फ्राई करें। (बिना फ्राई करें भी डाल सकते हैं)
3. अब आटे को अच्छे से मसले ओर छोटी ओर एक साइज की सारी लोई बनाले,अब लोई को बिल्कुल पतला बेले पूरी के साइज से थोड़ा छोटा बेले।
4. (अच्छे डम्प्लिंगस् बनाने के लिए, इस बात का ध्यान रखें कि बाहर की परत को बहुत पतला बेला जाता है)
5. लोई के बीच मे मिश्रण रखे,लोई के चारो तरफ उंगली से हल्का पानी लगाए और गुजिया की तरह चिपकाते हुए लोई को बंद करे। अब दोनों हाथों की सहायता से लोई के दोनों किनारों को पकड़ कर सामने की ओर एक साथ क्रिस - क्रोस करते हुए चिपका दे। ऐसे ही बनाकर सारे डम्पलिंग्स बनाकर तयार करलें।
6. इडली के बर्तन को चिकना करके उसमे सारे डम्पलिंग्स रख कर 10 मिनट स्टीम करे ।
7. गरमागरम डम्पलिंग्स तैयार है इसे चिल्ली गार्लिक सॉस या हॉट चिल्ली सॉस से सर्व करें।
मुख्यमंत्री साय के जन्मदिवस पर पादप बोर्ड द्वारा 2100 औषधीय पौधों का वितरण
मेहनत की चमक और सरकारी संबल
किसानों को लाभान्वित करने हम खेत से बाज़ार तक तैयार कर रहे पूरी श्रृंखला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आईएचजीएफ फेयर 2026 में छत्तीसगढ़ी शिल्प की गूंज, कोंडागांव के कलाकारों ने बिखेरा हुनर का जादू
जल जीवन मिशन से मांगामार में अब हर घर जल
बारनवापारा अभयारण्य : जहां हर कदम पर है प्रकृति का रोमांच
उज्जैन से जावरा ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल्ड परियोजना स्थानीय क्षेत्र के समग्र विकास की बनेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जायका टीम ने किया एमपी ट्रांसको की ट्रांसमिशन लाइन एवं सब स्टेशन का बारीकी से निरीक्षण
रेलवे-सड़क सहित अन्य अधोसंरचनात्मक कार्यों की नियमित समीक्षा होगी