लिट्टे के स्मृति दिवस पर श्रीलंकाई सैन्य बल अलर्ट
श्रीलंका में विद्रोही संगठन लिट्टे की याद में तमिल बहुल इलाकों में स्मृति दिवस बनाने की योजना बनाई जा रही है। इसे लेकर श्रीलंका की सेना और पुलिस हाई अलर्ट पर हैं। श्रीलंका में साल 2009 में लिट्टे प्रमुख प्रभाकरण की श्रीलंकाई सेना के साथ हुई लड़ाई में मौत हो गई थी और इसके साथ ही श्रीलंका में अलग तमिल राष्ट्र की मांग को लेकर तीन दशक तक चले सशस्त्र विद्रोह का अंत हो गया था। उसी लड़ाई की याद में श्रीलंका में लिट्टे समर्थक स्मृति दिवस मनाने की योजना बना रहे हैं। हालांकि श्रीलंका की सरकार ने इसके आयोजन पर प्रतिबंध लगाया हुआ है।श्रीलंका में सैन्य बलों को सूचना मिली है कि श्रीलंका में तमिल बहुल इलाकों में लिट्टे (लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम) की श्रीलंकाई सरकार से साल 2009 में हुई लड़ाई की याद में 15वां स्मृति दिवस मनाया जा सकता है। इस दौरान लड़ाई में मारे गए लिट्टे समर्थकों और लड़ाकों को याद किया जाएगा। हालांकि श्रीलंका की फिलहाल सेना की तैनाती की कोई योजना नहीं है, लेकिन सेना और पुलिस की विशेष टास्क फोर्स पूरे देश में इस आयोजन पर नजर रखेंगी। श्रीलंका में 15 मई से लेकर 20 मई तक लिट्टे का स्मृति दिवस मनाया जाएगा।
घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
चांदी के नंदी पर बिराजे शिव, मोहन यादव ने खींचा रथ, शिवराज भी पहुंचे बड़वाले मंदिर
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख ने शिवाजी महाराज से की टीपू सुल्तान की तुलना, भाजपा और हिंदूवादी संगठन भड़क उठे
CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार