सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर की वानखेड़े स्टेडियम पर हुई मुलाकात
भारत के दो महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली की मुलाकात वानखेड़े स्टेडियम पर हुई। मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले से पहले दोनों खिलाड़ियों की भेंट हुई। इस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सचिन तेंदुलकर आईपीएल में मुंबई इंडियंस के मेंटर की भूमिका निभा रहे हैं। सौरव गांगुली आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक हैं। बहरहाल, मुंबई और दिल्ली दोनों के मौजूदा आईपीएल में हाल खस्ता हैं। मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2024 की प्वाइंट्स टेबल में 10वें जबकि दिल्ली कैपिटल्स 9वें स्थान पर हैं।
मुंबई इंडियंस की टीम अपनी जीत का खाता नहीं खोल पाई है। दिल्ली कैपिटल्स ने चार मैचों में केवल एक जीत दर्ज की। मुंबई और दिल्ली के बीच रविवार को मुकाबला होगा, जहां हार्दिक पांड्या के नेतृत्व वाली पलटन को पहली जीत की तलाश होगी। वहीं, ऋषभ पंत के नेतृत्व वाली दिल्ली की टीम दूसरी जीत दर्ज करके अंक तालिका में अपनी स्थिति सुधारने की कोशिश करेगी।
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सचिन तेंदुलकर के साथ मिलने का वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें सुपरहिट फिल्म शोले का मशहूर गीत तेरे जैसा यार कहां बैकग्राउंड में बज रहा है। वीडियो में नजर आया कि सौरव गांगुली नेट्स के पास खड़े सचिन तेंदुलकर से मिलने पहुंचते हैं।
गांगुली कुछ कहते हैं, लेकिन इससे पहले सचिन तेंदुलकर उनसे हाथ मिलाते हैं और फिर गले लगते हैं। दोनों किसी विषय पर बातचीत करते हैं। सौरव गांगुली ने वीडियो शेयर करने के साथ कैप्शन लिखा, ''क्या खिलाड़ी है। जिग्री दोस्त। दोबारा उन्हें देखकर बहुत अच्छा लगा।'' भारतीय क्रिकेट फैंस को यह वीडियो बहुत रास आ रहा है।
बता दें कि सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली ने वनडे क्रिकेट में लंबे समय साथ में ओपनिंग की है। दोनों के बीच काफी गहरी दोस्ती है और दोनों ने साझेदारी के कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। सचिन-सौरव को भारत के महानतम क्रिकेटरों में माना जाता है। सौरव गांगुली बीसीसीआई के अध्यक्ष भी रह चुके हैं और उनके कार्यकाल में सचिन तेंदुलकर ने सीएसी में भूमिका निभाई थी।
ममता ने राज्यसभा के लिए चुना बंगाल की मशहूर टॉली क्वीन...........जाने कौन हैं ये
एलओसी पार से पुंछ में घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, भारतीय सेना ने फायरिंग कर खदेड़ दिया
PAK vs SL: टी20 विश्वकप से बाहर होने के बाद सलमान आगा का नया बहाना! क्या बोले पाकिस्तान टीम के कप्तान? जानें
ZIM vs SA Playing-11: टी20 में द. अफ्रीका पर पहली जीत दर्ज कर पाएगा जिम्बाब्वे? मार्करम की टीम का पलड़ा भारी
Alyssa Healy: टीम इंडिया ने हीली को क्यों दिया 'गार्ड ऑफ ऑनर'? अपने आखिरी ODI में खेली 158 रन की ऐतिहासिक पारी
भारत-वेस्टइंडीज टी20: किसके नाम सर्वाधिक रन-विकेट? किसी कैरिबियाई ने नहीं, इस भारतीय ने जड़े सबसे ज्यादा छक्के
India-US Trade Deal: 'रूस के साथ रिश्ते पर नहीं होगा असर' अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर बोले रक्षा सचिव
Viral Video: करण औजला के कॉन्सर्ट में हंगामा! VIP लाउंज में चले लात-घूंसे, देखें वायरल वीडियो
इस्राइल-ईरान तनाव के बीच परिवार से मिलने दुबई पहुंचे विष्णु मांचू, शेयर किया मिसाइल का वीडियो
इस्राइल-ईरान की जंग शुरू होने के बाद 'सिकंदर' के संगीतकार ने उठाया बड़ा कदम, बाल-बाल बचे संतोष नारायणन