Exit Poll पर सोनिया गांधी का आया पहला रिएक्शन
कल लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आ जाएंगे। वहीं आज तमिलनाडु के पूर्व सीएम दिवंगत एम करुणानिधि की जयंती है। इस अवसर पर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए तमिलनाडु पहुंची। अब सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें डीएमके कार्यालय से निकलते देखा जा सकता है।सोनिया गांधी से इस दौरान एग्जिट पोल को लेकर सवाल किया गया। इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'हमें बस इंतजार करना होगा और देखना होगा।'वहीं सोनिया गांधी ने एम करुणानिधि को लेकर कहा, डॉ कलैग्नार की 100वीं वर्षगांठ के इस शुभ अवसर पर डीएमके के अपने सहयोगियों के साथ यहां रहना मेरे लिए खुशी की बात है। मुझे एम करुणानिधि से मिलने और कई मौकों पर उनकी बातें सुनने का सौभाग्य मिला। साथ ही उनकी ज्ञान भरी बातों से भी मुझे बहुत फायदा हुआ। सोनिया गांधी ने अपने भाषण के दौरान सभी को शुभकामनाएं भी दी हैं।साथ ही मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने भी अपने पिता और दिवंगत पार्टी नेता एम करुणानिधि की जयंती पर उनके स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ईडन गार्डन कॉलोनी में प्रबंधन को लेकर घमासान: अधिकृत प्रकोष्ठ संस्था को प्रभार न मिलने से विकास कार्य ठप
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कैबिनेट मंत्रियों ने निमाड़-मालवा के लोक देवता भीलट देव से सभी की समृद्धि के लिए की कामना
पहली कृषि कैबिनेट में कृषि विकास और सिंचाई योजनाओं के लिए 27 हजार 500 करोड़ रूपये की स्वीकृति
अमित शाह का हमला: तुष्टिकरण से नहीं होगा बंगाल का विकास, 8 लाख करोड़ के कर्ज में डूबा राज्य
MP में जांच आयोगों की रिपोर्ट पर सुस्ती, 7 प्रतिवेदन अब तक विधानसभा में लंबित