शुभमन गिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, बने भारत के लिए WTC में नंबर-1 खिलाड़ी
भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल का हालिया प्रदर्शन काफी शानदार रहा है. उन्हें इंग्लैंड दौरे से टेस्ट टीम की कमान मिली थी, जहां उन्होंने रिकॉर्डतोड़ रन बनाए थे. उनका फॉर्म वेस्टइंडीज के खिलाफ भी जारी है. दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले की पहली पारी में शुभमन गिल ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया और खास लिस्ट में नंबर-1 बन गए.
शुभमन गिल इस लिस्ट में बने नंबर-1
शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ इस मुकाबले की 35 रन का आंकड़ा छूते ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बनने का गौरव हासिल कर लिया. उन्होंने इस उपलब्धि के साथ विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को पीछे छोड़ दिया और भारत की ओर से इस टूर्नामेंट में रन बनाने की लिस्ट में टॉप स्थान हासिल कर लिया.
शुभमन गिल के WTC रनों का आंकड़ा अब 2,732 रन के पार पहुंच गया है. यह उपलब्धि उन्होंने 71 पारियों में हासिल की, जिसके साथ उन्होंने ऋषभ पंत के 67 पारियों में बनाए 2,731 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने 69 पारियों में 2,716 रन बनाए हैं. वहीं, दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और ऑलराउंडर रवीद्र जडेजा चौथे और पांचवें स्थान पर हैं.
बतौर कप्तान 1000 रन पूरे
शुभमन गिल इस पारी के दौरान बतौर कप्तान इंटरनेशनल क्रिकेट में 1000 रन भी पूरे कर लिए. वह भारत के 12वें कप्तान बने हैं, जिसने ये आकड़ा छुआ है. वहीं, इस लिस्ट में विराट कोहली पहले नंबर पर हैं, उन्होंने बतौर कप्तान 12883 रन बनाए हैं. शुभमन गिल को यहां तक पहुंचने के लिए एक लंबा सफर तय करना है.
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
उद्योग मंत्री देवांगन ने चंदपुरिहा कंसोधन वैश्य गुप्ता समाज को सामुदायिक भवन की दी सौगात
विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार- मंत्री नेताम
सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से साकार हो रहा ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संकल्प
जल जीवन मिशन से बदली फुलमत बाई की जिंदगी, अब नहीं करना पड़ता पानी के लिए संघर्ष
टेलरिंग के व्यवसाय में पूजा देवांगन को मिला मजबूत आधार
प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
गुलाब स्टोरी आने वाले समय में प्रदेश और देश के लिए बनेगी प्रेरणादायक उदाहरण : उप मुख्यमंत्री शुक्ल