श्रेया घोषाल ने पहलगाम हमले पर जताया दुख, सूरत शो किया कैंसिल
गायिका श्रेया घोषाल ने कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर ऑल हार्ट्स टूर के तहत सूरत में होने वाले अपने कॉन्सर्ट को रद्द करने की घोषणा की है। उन्हें शनिवार, 26 अप्रैल, 2025 को शाम 7:00 बजे से रात 10:00 बजे तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंडोर स्टेडियम में परफॉर्म करना था।
श्रेया घोषाल की पोस्ट
इस बारे में जानकारी देते हुए गायिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक नोट साझा किया, जिसमें लिखा था, 'हालिया और दुखद घटनाओं के मद्देनजर, आयोजकों ने कलाकार के साथ मिलकर इस शनिवार, 26 अप्रैल को सूरत में होने वाले आगामी शो को रद्द करने का निर्णय लिया है। सभी टिकट धारकों को पूर्ण रिफंड मिलेगा और राशि स्वचालित रूप से आपके भुगतान के मूल तरीके में वापस कर दी जाएगी। किसी भी प्रश्न के लिए events@district.in पर लिखें। आपकी समझदारी के लिए धन्यवाद।'
अरिजीत सिंह ने भी रद्द किया था कॉन्सर्ट
इससे पहले गुरुवार को अरिजीत सिंह ने भी पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद चेन्नई में 27 अप्रैल को वाईएमसीए ग्राउंड, नंदनम में होने वाला अपना आगामी कॉन्सर्ट रद्द कर दिया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल के स्टोरीज सेक्शन के जरिए आयोजकों की ओर से एक नोट शेयर किया, जिसमें प्रशंसकों को कॉन्सर्ट रद्द होने की जानकारी दी गई।
अनिरुद्ध रविचंदर ने भी स्थगित की थी टिकट बिक्री
इससे पहले, संगीतकार और गायक अनिरुद्ध रविचंदर ने ऐलान किया था कि एक जून को उनके आगामी बेंगलुरु कॉन्सर्ट के लिए टिकट बिक्री स्थगित कर दी गई है। उन्होंने कहा 'पहलगाम में हुई दुखद घटना ने हम सभी को झकझोर दिया है। हमारी प्रार्थनाएं और संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए हैं। हुकुम वर्ल्ड टूर, बेंगलुरु के दूसरे शो (1 जून) के लिए नई टिकट बिक्री की तारीख का जल्द ही एलान किया जाएगा।'
अनशन खत्म करने से पहले सोनम वांगचुक की सरकार से बड़ी मांग, पत्र लिखकर रखी शर्त
सीमा राजभर पर बलिया में मुकदमा दर्ज, सपा की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष पर कार्रवाई
शिवसेना विवाद: उद्धव गुट की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, बागी सांसदों और लोकसभा सचिवालय को नोटिस
क्वाड बैठक में जयशंकर का बड़ा बयान, स्वतंत्र और समावेशी हिंद-प्रशांत पर दिया जोर
सावधान! मध्य प्रदेश में 'चड्डी-बनियान गैंग' की दस्तक, पुलिस ने जारी की चेतावनी
पेपर लीक को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- 10 साल में 152 मामले, लेकिन कार्रवाई नहीं
भोजशाला मामले में नया मोड़, नमाज स्थल को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा विवाद
अवैध निर्माण पर सख्ती, निगम ने 50+ बिल्डिंग नक्शे जांच के दायरे में लिए
कैलाश विजयवर्गीय के निवास पर सुरक्षा अलर्ट, विरोध कर रहे दंपति को पुलिस ने हिरासत में लिया