शिल्पा शेट्टी अपनी फैमिली के साथ बाबा भोलेनाथ के दर्शन करने पहुंची केदारनाथ
अक्षय तृतीया के मौके पर केदारनाथ धाम के कपाट खुल गए हैं. केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के पहले ही दिन हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ के दर्शन किए हैं. इन्हीं हजारों श्रद्धालुओं में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी रही हैं. जी हां...शिल्पा शेट्टी अपने परिवार के साथ बाबा भोलेनाथ की शरण में केदारनाथ पहुंची थीं. केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के पहले ही दिन शिल्पा शेट्टी ने भोलेनाथ के दर्शन किए. केदारनाथ से शिल्पा शेट्टी और उनकी फैमिली की कई फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
केदारनाथ धाम पहुंची शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी अपनी बेटी, मां और बहन शमिता शेट्टी के साथ केदारनाथ धाम पहुंची थीं. वायरल वीडियो में शिल्पा शेट्टी, माथे पर चंदन, आंखों पर चश्मा और चेहरे पर बड़ी-सी स्माइल के साथ बेटी शमिशा को गोद में उठाए अपनी मां और बहन शमिता शेट्टी के साथ पोज करती दिख रही हैं. शिल्पा शेट्टी और उनकी फैमिली की यह वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है.
केदारनाथ धाम से पहले गई थीं कामाख्या मंदिर
शिल्पा शेट्टी केदारनाथ धाम से पहले अपनी मां और बहन के साथ ही कामाख्या मंदिर गई थीं. कामाख्या मंदिर से भी एक्ट्रेस की कई फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई थीं. बता दें, केदारनाथ धाम और कामाख्या मंदिर के दर्शनों से पहले एक्ट्रेस और उनके पति राज कुंद्रा ई़़डी संपत्ति जब्त मामले में खूब सुर्खियों में रहे हैं. ईडी ने बीते महीने राज कुंद्रा की 98 करोड़ की संपत्ति कुर्क की थी.
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?