लोकसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तापस राय ने दिया इस्तीफा
भ्रष्टाचार और संदेशखलीकांड को लेकर तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तापस राय ने विधायक और पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। बीते कुछ समय पहले ही उन्होंने पार्टी छोड़ने के संकेत दिए थे।वरिष्ठ टीएमसी विधायक तापस रॉय ने सोमवार को पार्टी की कार्यप्रणाली और संदेशखाली मुद्दे से निपटने के तरीके पर नाराजगी व्यक्त की और लोकसभा चुनाव से पहले संगठन छोड़ने के संकेत दे दिए थे।विधानसभा में टीएमसी के उप मुख्य सचेतक रॉय ने जनवरी में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा उनके आवास पर छापेमारी के दौरान कथित तौर पर उनके साथ नहीं खड़े होने के लिए पार्टी नेतृत्व की आलोचना की।उन्होंने संवाददाताओं से कहा, मैं पार्टी के कामकाज के तरीके से वास्तव में निराश हूं। मैं पार्टी और सरकार पर लगे भ्रष्टाचार के इतने सारे आरोपों से तंग आ चुका हूं। दूसरे, संदेशखाली मुद्दे को जिस तरह से संभाला गया, मैं उसका समर्थन नहीं करता।वरिष्ठ टीएमसी नेता कुणाल घोष और ब्रत्य बसु ने उन्हें मनाने की कोशिश में आज सुबह रॉय से उनके आवास पर मुलाकात की।रॉय का उत्तरी कोलकाता से टीएमसी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय के साथ विवाद चल रहा है। उन्होंने कहा, मैं पिछले 25 साल से पार्टी का वफादार सिपाही रहा हूं। लेकिन मुझे मेरा हक नहीं मिला।
ममता ने राज्यसभा के लिए चुना बंगाल की मशहूर टॉली क्वीन...........जाने कौन हैं ये
एलओसी पार से पुंछ में घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, भारतीय सेना ने फायरिंग कर खदेड़ दिया
PAK vs SL: टी20 विश्वकप से बाहर होने के बाद सलमान आगा का नया बहाना! क्या बोले पाकिस्तान टीम के कप्तान? जानें
ZIM vs SA Playing-11: टी20 में द. अफ्रीका पर पहली जीत दर्ज कर पाएगा जिम्बाब्वे? मार्करम की टीम का पलड़ा भारी
Alyssa Healy: टीम इंडिया ने हीली को क्यों दिया 'गार्ड ऑफ ऑनर'? अपने आखिरी ODI में खेली 158 रन की ऐतिहासिक पारी
भारत-वेस्टइंडीज टी20: किसके नाम सर्वाधिक रन-विकेट? किसी कैरिबियाई ने नहीं, इस भारतीय ने जड़े सबसे ज्यादा छक्के
India-US Trade Deal: 'रूस के साथ रिश्ते पर नहीं होगा असर' अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर बोले रक्षा सचिव
Viral Video: करण औजला के कॉन्सर्ट में हंगामा! VIP लाउंज में चले लात-घूंसे, देखें वायरल वीडियो