दिल्ली-जम्मू कश्मीर रणजी मैच पर असर, लाल किले के पास धमाके के बाद DDCA का बड़ा फैसला
Delhi Blast: देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार शाम लाल किले मेट्रो स्टेशन के पास एक बड़ी घटना हुई. जहां लाल किले के पास एक कार में ब्लास्ट हो गया. इस घटना में 12 लोगों ने जान गवा दी और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए. इस खबर के बाद दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के बीच चल रहे रणजी मैच को लेकर भी सवाल खड़े हो गए थे.
हालांकि, दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) ने इस पर अपडेट देते हुए साफ कर दिया है कि मैच अपने तय कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगा, लेकिन एहतियात के तौर पर अरुण जेटली स्टेडियम और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था को कई गुना बढ़ा दिया गया है.
मैच पर कोई असर नहीं, सुरक्षा सबसे ऊपर
लाल किले के पास हुए इस दुखद धमाके में कई लोगों के हताहत होने की खबर है, जिसके बाद पूरी दिल्ली में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है. अरुण जेटली स्टेडियम, जहां रणजी ट्रॉफी ग्रुप-डी का यह महत्वपूर्ण मुकाबला खेला जा रहा है. यह स्टेडियम लाल किले से थोड़ी ही दूरी पर है.
DDCA के सचिव अशोक शर्मा ने कहा, “दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के बीच रणजी ट्रॉफी मैच के अंतिम दिन अरुण जेटली स्टेडियम के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी जाएगी.” उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों और दर्शकों की सुरक्षा उनके लिए सर्वोपरि है.
दिल्ली को मिली हार
जम्मू-कश्मीर ने दिल्ली को इस मैच में 7 विकेट से मात दी है. दिल्ली ने पहली पारी में 211 और दूसरी पारी में 277 रन बनाए. जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में 310 रन बनाए थे. मेहमान टीम को जीत के लिए 179 रनका टारगेट मिला थे. जिसे कश्मीर की टीम ने आसानी से हासिल कर लिया. जम्मू-कश्मीर की बल्लेबाज कामरान इकबाल ने नाबाद 133 रन की पारी खेली.
PAK vs SL: टी20 विश्वकप से बाहर होने के बाद सलमान आगा का नया बहाना! क्या बोले पाकिस्तान टीम के कप्तान? जानें
ZIM vs SA Playing-11: टी20 में द. अफ्रीका पर पहली जीत दर्ज कर पाएगा जिम्बाब्वे? मार्करम की टीम का पलड़ा भारी
Alyssa Healy: टीम इंडिया ने हीली को क्यों दिया 'गार्ड ऑफ ऑनर'? अपने आखिरी ODI में खेली 158 रन की ऐतिहासिक पारी
भारत-वेस्टइंडीज टी20: किसके नाम सर्वाधिक रन-विकेट? किसी कैरिबियाई ने नहीं, इस भारतीय ने जड़े सबसे ज्यादा छक्के
India-US Trade Deal: 'रूस के साथ रिश्ते पर नहीं होगा असर' अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर बोले रक्षा सचिव
Viral Video: करण औजला के कॉन्सर्ट में हंगामा! VIP लाउंज में चले लात-घूंसे, देखें वायरल वीडियो
इस्राइल-ईरान तनाव के बीच परिवार से मिलने दुबई पहुंचे विष्णु मांचू, शेयर किया मिसाइल का वीडियो
इस्राइल-ईरान की जंग शुरू होने के बाद 'सिकंदर' के संगीतकार ने उठाया बड़ा कदम, बाल-बाल बचे संतोष नारायणन
इस्राइल-ईरान जंग के बीच दुबई में फंसा KRK का परिवार; एक्टर ने जताई चिंता, कहा- 'जागकर काटी पूरी रात'
करण औजला ने दिल्ली से धमाकेदार अंदाज में किया 'के-पॉप कल्चर इंडिया टूर' का आगाज, फैंस से खचाखच भरा स्टेडियम