संजय लीला भंसाली ने अपकमिंग प्रोजेक्ट 'लव एंड वॉर' पर दिया अपडेट
देश के मोस्ट टैलेंटेड फिल्ममेकर्स में संजय लीला भंसाली का नाम शुमार है. संजय लीला भंसाली इन दिनों अपनी पहली सीरीज 'हीरामंडी' के लिए चारों तरफ से तारीफें बटोर रहे हैं. 'हीरामंडी' की तारीफों के बीच अब भंसाली की अपकमिंग फिल्म लव एंड वॉर पर अपडेट आ गया है. यह अपडेट भंसाली ने खुद एक लेटेस्ट इंटरव्यू में दिया है. संजय लीला भंसाली का कहना है कि उन्होंने 'लव एंड वॉर' के लिए एक गाना तैयार किया है...और वह फिल्म में जरूर होगा.
भंसाली ने लव एंड वॉर के लिए गाना किया तैयार!
संजय लीला भंसाली ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है. जहां भंसाली ने अपकमिंग फिल्म 'लव एंड वॉर' के लिए गाना तैयार करने की बात कही है. भंसाली ने इंटरव्यू में कहा- 'मैंने लव एंड वॉर फिल्म के लिए गाना बनाया है, लेकिन मुझे अभी ये नहीं पता कि मैं उसे कहां फिट करूंगा. मैं कोई रास्ता ढूंढ लूंगा. मैं जानता हूं कि वह गाना फिल्म में होगा ही होगा और उस गाने के बिना फिल्म अधूरी होगी.'
आलिया-रणबीर के साथ होंगे विक्की कौशल
संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म 'लव एंड वॉर' में आलिया भट्ट , रणबीर कपूर और विक्की कौशल अहम किरदारों में नजर आएंगे. कुछ महीनों पहले भंसाली ने 'लव एंड वॉर' की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की थी. साथ ही 'लव एंड वॉर' की स्टारकास्टिंग भी रिवील की गई थी. बता दें, यह भंसाली और विक्की कौशल की पहली फिल्म होने वाली है. आलिया और भंसाली 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के बाद दूसरी बार साथ काम करेंगे, तो वहीं फिल्ममेकर और रणबीर कपूर 17 साल के बाद काम करने वाले हैं.
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह