10 हजार रुपए से कम में मिल रहा सेमसंग का 5जी फोन
नई दिल्ली । सैमसंग का सेमसंग गैलेक्स एम15 5जी फोन अमेजन इंडिया पर 14 फरवरी तक चलने वाले फैब फोन्स फेस्ट में 10 हजार रुपये से कम में मिल रहा है। अमेजन पर फोन का 4जीबी रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला वेरिएंट 10,990 रुपये के कीमत के साथ लिस्ट है। फोन पर 1 हजार रुपये तक का बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है। बैंक डिस्काउंट के साथ यह फोन 9,990 रुपये में आपका हो सकता है। फोन 533 रुपये की शुरुआती ईएमआई पर भी उपलब्ध है। एक्सचेंज ऑफर में आप इस 5जी हैंडसेट की कीमत को और कम कर सकते हैं। सैमसंग गैलेक्सी में 2408 गुणित 1080 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.6 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। फोन में दिया गया यह डिस्प्ले 90 एचजेड के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 भी मौजूद है। सैमसंग का यह फोन 6जीबी तक की रैम और 128जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध है।
सेवा तीर्थ में कैबिनेट की पहली बैठक, लिया गया ‘सेवा संकल्प’
पारंपरिक गेर पर पड़ेगा क्या असर? ज्योतिषाचार्यों ने दी जानकारी
Madhya Pradesh में बच्चों को पूरक पोषण के लिए 8 रुपये प्रतिदिन
Rajkot में अवैध बस्तियों पर बुलडोजर कार्रवाई
CAPF करेगी फ्लैग मार्च, मतदाताओं में भरोसा बढ़ाने की कोशिश
Chhattisgarh बजट 2026 में किसानों को बड़ी सौगात
मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला, 10 हजार करोड़ की योजनाओं को मंजूरी
Rahul Gandhi In Bhopal: भोपाल पहुंचे मल्लिकार्जुन खड़गे, किसान महाचौपाल को करेंगे संबोधित
किसान महापंचायत से पहले सियासी घमासान, CM मोहन यादव ने राहुल गांधी से पूछा- रवि और खरीफ की फसल क्या होती है?
CG Budget 2026: बस्तर-सरगुजा के विकास पर फोकस, जगदलपुर में खुलेगा मेडिकल कॉलेज, पढ़ें बजट में साय सरकार ने क्या-क्या ऐलान किया