रूस ने चेर्नोबिल परमाणु प्लांट पर किया हमला
ड्रोन से हुआ अटैक, राष्ट्रपति जेलेंस्की का बड़ा दावा
कीव। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रूस और यूक्रेन के शांति समझौते की कोशिशों के बीच यूक्रेन के चेर्नोबिल परमाणु प्लांट पर हमला किया गया है। यूक्रेन का दावा है कि रूस का ड्रोन चेर्नोबिल के परमाणु प्लांट के कवच पर गिरा है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने दावा किया कि रूस ने ये हमला करवाया है। हालांकि, रूस के ड्रोन हमले के बाद से प्लांट का रेडिएशन स्तर सामान्य है। वहीं हमले के बाद यूक्रेन के साथ-साथ पूरे यूरोप में दहशत है। जबकि रूस की ओर से किए गए हमले से युद्ध भड़क सकता है। जेलेंस्की ने सोशल मीडिया एक्स प्लेटफॉर्म पर अपने एक पोस्ट में कहा, एक उच्च विस्फोटक वारहेड के साथ एक रूसी हमलावर ड्रोन ने नष्ट हो चुके चौथे पावर यूनिट पर रेडिएशन से दुनिया की रक्षा करने वाले शेल्टर पर हमला किया। जेलेंस्की ने बताया कि यूनिट को कवर करने वाला कंक्रीट शेल्टर क्षतिग्रस्त हो गया है, आग भी बुझा दी गई है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इस घटना को आतंकी हमला करार दिया है। उन्होंने रूस पर आरोप लगाया कि वह अंतरराष्ट्रीय नियमों की अनदेखी कर परमाणु स्थलों को निशाना बना रहा है, जो पूरी दुनिया के लिए एक गंभीर खतरा है।
एमपी में 1 अप्रैल से वेतन बढ़ोतरी, महंगाई सूचकांक के आधार पर जारी हुआ आदेश
ईरान का अमेरिकी कंपनियों पर निशाना: प्रेशर पॉलिटिक्स या बदले की रणनीति?
जिंदा महिला को कागजों में मृत बताया, पौने दो बीघा जमीन हड़पने का आरोप; कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए
वैश्विक संकट के बीच राहत, भारत के पास 40 दिनों का ईंधन भंडार सुरक्षित
हाईकोर्ट ने दी जानकारी: 60 में से 47 लाख आपत्तियों का निपटारा, 7 अप्रैल तक सभी मामलों पर फैसला संभव
वन विभाग में बड़ा फेरबदल, चार IFS अधिकारियों के तबादले
शराब दुकान के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, महू-नीमच हाईवे जाम